: अध्यापिका की नृशंस हत्या पर हुई शोक सभा
Thu, Jun 2, 2022
भाजपा शासनकाल में कानून व्यवस्था की हालत बदतर : दानबहादुर सिंह
अयोध्या। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सपा कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर अध्यापिका सुप्रिया वर्मा की नृशंस हत्या पर शोक सभा हुई । सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन इस हत्याकांड का पर्दाफाश करें अन्यथा शिक्षक सभा सड़क पर उतरने को बाध्य होगी ऐसी जघन्य हत्या को सहन नहीं किया जा सकता । शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा शासनकाल में कानून व्यवस्था की हालत बदतर हो गई है मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की जनपद मे रहने के बावजूद अपराधी इतना बड़ा कांड करने में सफल हुए जो या दर्शाता है कि शासन और प्रशासन का अपराधियों में जरा भी भय नहीं है शोक सभा का संचालन शिक्षक सभा के जिला महासचिव डॉ. घनश्याम यादव ने किया शोक सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता छोटे लाल यादव प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव जिला सचिव शिक्षक सभा जगन्नाथ यादव दलसिंह सत्य प्रकाश करुणाकर यादव लालचंद यादव जयप्रकाश चौरसिया ननकन यादव रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
: गर्भवती शिक्षिका के घर में घुसकर दिनदहाड़े हत्या किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं: राम बक्श
Thu, Jun 2, 2022
सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव राम बक्श यादव ने कहा, पुलिस अभियुक्तो को 48 घंटे के अंदर करें गिरफ्तार, नहीं तो आन्दोलन किया जायेगा
अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गर्भवती विवाहिता शिक्षिका की दिनदहाड़े चाकू से मार कर के हत्या की गई।जिसको लेकर समाजवादी शिक्षक सभा ने आन्दोलन की चेतावनी दी। सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव राम बक्श यादव ने कहा कि हत्या में शामिल अभियुक्तो को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जाए नहीं तो आन्दोलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अंबेडकर नगर के निवासी सुप्रिया वर्मा उसके पति उमेश चंद्र वर्मा अपने परिवार के साथ जनपद अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र में मकान बनाकर रह रहे थे। दोनों पति-पत्नी बीकापुर शिक्षा क्षेत्र में अध्यापक के पद पर तैनात हैं। प्राथमिक विद्यालय अस करणपुर में तैनात 30 वर्षीय सुप्रिया वर्मा के पिता सुरेश वर्मा सिकरेटरी के पद पर तैनात हैं और श्रीरामपुरम कॉलोनी में मकान बनवा करके सुप्रिया वर्मा और उमेश चंद्र वर्मा दोनों निवास कर रहे थे। शिक्षक नेता रामबक्श ने कहा कि बुधवार को सुप्रिया वर्मा घर में थी उसके पति उमेश चंद्र वर्मा अपनी मां के साथ कुछ सामान को लाने के लिए बाहर गये थे। उसके घर में ऊपरी मंजिल पर कुछ मजदूर और मिस्त्री कार्य कर रहे थे। परंतु पहले से योजनाबद्ध तरीके से घात लगाए बैठे बदमाशों ने मौका पाते ही सुप्रिया वर्मा का घर में घुसकर के चाकू से उसकी हत्या कर दी जो अत्यंत असहनीय है। उन्होंने कहा कि यह हत्या उस समय की जाती है जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद जी अयोध्या जनपद में उपस्थित रहते हैं। जहां घटना होती घटना से 4 किलोमीटर के अंतराल में मुख्यमंत्री उपस्थित रहते हैं। श्रीयादव ने कहा कि इस तरह की हत्या पूरी तरीके से साबित करती है कि भाजपा शासन में गुंडे अपराधी पूरी तरीके से उनका हौसला अफजाई है या तो किसी मंत्री,या किसी विधायकों के शरण में हैं नहीं तो इस तरीके से घटता होना संभव नहीं था। अभी 2 दिन पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों लंबे लंबे दावे कर रहे थे कि मेरे शासनकाल में महिलाएं, बेटियां सुरक्षित हैं उनकी तरफ कोई आंख उठा कर के देख नहीं सकता है लेकिन ये जीता जागता उदाहरण साबित करता है कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में पूरी तरीके से हत्या लूट डकैती बलात्कार चरम सीमा पर है। श्रीयादव ने कहा कि जिला प्रशासन से मेरी मांग है कि 48 घंटे के अंदर अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए अन्यथा शिक्षक सभा एवं शिक्षा प्रेरक संघ के जिलाध्यक्ष तथा प्रांतीय संगठन मन्त्री और दूर्स्थ बीटीसी शिक्षक संघ अयोध्या के जिलाध्यक्ष धर्मपाल यादव, मन्त्री अर्जुन भारतीय,शिक्षा प्रेरक संघ राकेश दूबे,बिबेक यादव, शिवकुमार यादव आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेगे।
: रामनगरी में दक्षिण भारतीय शैली से बना पहला मंदिर श्री रामलला देवस्थानम
Thu, Jun 2, 2022
श्री रामलला देवस्थानम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का छाया उल्लास, चारों तरफ मंगलध्वनि की बज रही शहनाई
चेन्नई के मशहूर आर्किटेक्ट ने तैयार किया भव्य मंदिर का डिजाइन
यहां हुआ था भगवान राम समेत चारों भाइयों का नामकरण संस्कार
डा राघवाचार्य वेदों के अभ्यासक एवं मीमांसा के पंडित है तथा स्वयं उच्चविद्याविभुषित है
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या के रामकोट स्थित श्री राम जन्मभूमि से चंद कदम दूरी पर स्थित दक्षिण भारतीय शैली से बने श्री रामलला देवस्थानम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का उल्लास चारों तरह नजर आ रहा है। पूरा मंदिर परिसर रंग बिरंगे फूलों से सजा है मंदिर में मंगलध्वनि में शहनाई बज रही है। मंदिर के मुख्य उत्सव में सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इस महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को हो गया है। अयोध्या का यह पहला मंदिर होगा जहां भगवान श्री राम के कुलदेवता भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान रंगनाथन का मंदिर होगा।यह मंदिर किसी दक्षिण भारतीय शहर का नहीं बल्कि अयोध्या में है। दक्षिण भारतीय शैली में बने इस मंदिर में भगवान राम लक्ष्मण और सीता की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। यह मंदिर दक्षिण भारतीय शैली में बना एकमात्र ऐसा मंदिर है जो अयोध्या में दक्षिण भारतीय लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होने जा रहा है। इस मंदिर में दक्षिण भारतीय परंपरा की झलक देखने को मिलती है।
कहा जाता है कि यह मंदिर वही है जहां भगवान राम लक्ष्मण और उनके दोनों भाइयों का नामकरण संस्कार हुआ था। इस कारण इस जगह को रामलला सदन मंदिर के नाम से जाना जाता है। खास बात यह है कि यहां श्री रामलला, माता जानकी और लक्ष्मण की जो मूर्ति स्थापित की गई है वह भी दक्षिण भारत से अयोध्या लाई गई हैं। दूसरी एक और उत्सव मूर्ति है जो अम्मा जी मंदिर से लायी गयी है जो काफी प्राचीन मूर्ति है। बता दें कि श्री रामलला सदन काफी प्राचीन स्थान है। मंदिर के संस्थापक श्रीमद्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री राघवाचार्यजी महाराज ने बताया कि इस मंदिर का डिजाइन चेन्नई के मशहूर आर्किटेक्ट स्वामीनाथन ने तैयार किया है।
श्री रामलला देवस्थानम ट्रस्ट, अयोध्या
अयोध्या स्थित अनेक मंदिर और मठ श्रीमद्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री राघवाचार्यजी महाराज के नेतृत्व में कार्यरत है। श्री महाराजश्री वेदों के अभ्यासक एवं मीमांसा के पंडित है तथा स्वयं उच्चविद्याविभुषित है। स्वामीजी का प्रमुख उद्देश्य है की प्राचीन और सांस्कृतिक सनातन धर्म से समाज को परिचित करवाना। अपना समाज वेदों के बताये हुए धर्म के मार्ग पर चले, जिस से उन्हें मिले हुवे मानव जन्म का सार्थक हो। बचपन से ही स्वामीजी को देववाणी संस्कृत भाषा और वेदशास्त्र से लगाव था।
श्रीविग्रह की प्राणप्रतिष्ठानंतर मंदिर में दाक्षिणात्य पद्धति से सभी उत्सव मनाये जायेंगे, जिसमें भगवान की रथयात्रा, पालकी, ब्रह्मोत्सव आदि हैं।वसंतमंडपम् में प्रमुख उत्सवों के समय भगवान की उत्सवमूर्ति विराजित होगी। यज्ञशाला में विधिवत यज्ञादि होंगे। उत्सव के समय दक्षिण भारतीय वादकों के लिए स्वतंत्र मंडपम् नियोजित है। कार्यक्रम में आज बड़ा भक्तमाल आश्रम के पीठाधीश्वर श्रीमहंत कौशल किशोर दास व उनके उत्तराधिकारी महंत समाजसेवी महंत अवधेश दास जी महाराज का डा राघवाचार्य महाराज ने अभिनन्दन किया। अभिनन्दन करने में महोत्सव के मुख्य यजमान गोविंद कुमार लोहिया जी भी रहें। इस मौके पर महंत नागा रामलखन दास जी महाराज सहित बड़ी संख्या में स्वामीजी के शिष्य परिकर संत धर्माचार्य मौजूद रहें।