: अष्टोत्तरशत श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव शुक्रवार से
Wed, Nov 23, 2022
राधा सर्वेश्वर भगवान की भव्य प्राण प्रतिष्ठा 28 को, 251 वैदिक आचार्य करेंगे भागवत जी के मूल पाठ का पारायण
नवनिर्मित श्री राधा मोहन कुंज
श्रीमद् जगद्गुरु निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर द्वाराचार्य श्री राधामोहन शरण देवाचार्य जी महाराज
महंत सनत कुमार शरण जी
सोमवार को राधामोहन कुंज में होगा महंताई समारोह, रामनगरी समेत पूरे देश से आये संत धर्माचार्यों का होगा अभिनन्दन
महोत्सव में जुटेंगे हजारों लोग, वैदिक आचार्य करेंगे पूजन
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के जानकी घाट स्थित नवनिर्मित भव्य श्री राधा मोहन कुंज सर्वेश्वर गीता मंदिर ट्रस्ट का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 25 नवंबर शुक्रवार से समारोह पूर्वक शुभारंभ होगा। जिसमें अष्टोत्तरशत श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का दिव्य आयोजन होगा। व्यासपीठ से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा श्रीमद् जगद्गुरु निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर द्वाराचार्य श्री राधामोहन शरण देवाचार्य जी महाराज करेंगे।कथा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक चलेगी। इसके बाद 251 वैदिक आचार्यों द्धारा भागवत जी के मूल पाठ का पारायण होगा। कार्यक्रम का मुख्य उत्सव राधा सर्वेश्वर भगवान की भव्य प्राण प्रतिष्ठा 28 नवंबर सोमवार को होगा जिसमें राधामोहन कुंज की महंताई समारोह भी होगा। जिसमें रामनगरी समेत पूरे भारत से संत धर्माचार्य शामिल होगे। आये हुए अतिथियों का अभिनन्दन श्री राधा मोहन कुंज सर्वेश्वर गीता मंदिर ट्रस्ट करेगा। मंदिर के महंत सनत कुमार शरण जी ने बताया कि यह सारा आयोजन पूज्य गुरुदेव श्रीमद् जगद्गुरु निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर द्वाराचार्य श्री राधामोहन शरण देवाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में होगा। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित श्रीराधा मोहन कुंज में पूज्य गुरुदेव भगवान की महंताई भी होगी। इस ऐतिहासिक दिव्य आयोजन में पूरे देश से हजारों शिष्य परिकर आयेंगे। महंत सनत कुमार शरण जी ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में एक दिव्य कथा मंडप 50 आधुनिक कमरे बनें है। उन्होंने कहा कि श्री राधा मोहन कुंज सर्वेश्वर गीता मंदिर ट्रस्ट द्धारा आये हुए सभी भक्तों को नित्य प्रति दिन भोजन प्रसाद कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारे वृंदावन आश्रम में जैसे अन्न क्षेत्र चलता है उससे भी भव्य अन्न क्षेत्र श्री अयोध्या जी में चलायेंगे। कार्यक्रम के व्यवस्थापक मंडल में हनुमानगढ़ी के महंत गौरीशंकर दास, जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, तुलसीदास जी की छावनी के महंत जनार्दन दास, मंगल भवन पीठाधीश्वर महंत कृपालु रामभूषण दास, राम महल वैदेही भवन के महंत रामजीशरण, राम हर्षण कुंज से जुड़े संत राघव दास है।
: 15वीं बरसी पर याद किए गए बलिदानी अधिवक्ता
Wed, Nov 23, 2022
सुरक्षा व्यवस्था की दयनीय दशा पर व्यक्त की गई चिंता
अयोध्या। 23 नवंबर वर्ष 2007 को सीरियल बम धमाकों में बलिदान हुए अधिवक्ता पंडित राधिका प्रसाद मिश्र सहित स्टांप वेंडर मुंशी इत्यादि को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में शैड नंबर 4 में भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि प्रदान की गई इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित कालिका प्रसाद मिश्र ने कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत ही दयनीय अवस्था में है बार एसोसिएशन की ओर से कई बार अनुरोध करने के बावजूद शासन और प्रशासन इस विषय पर गंभीर नहीं है
बार एसोसिएशन के महामंत्री सूर्य नारायण सिंह ने भी कचहरी व्यवस्था की सुरक्षा पर्याप्त ना होने पर चिंता व्यक्त की और इसके और इसके लिए उन्होंने शासन और प्रशासन को दोषी ठहराया अधिवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा कि ब्लास्ट के 15 वर्ष पूरे होने पर आज के दिन भी प्रशासन शासन का कोई भी का कोई भी उच्चाधिकारी ना तो कचहरी परिसर का निरीक्षण करने आया और ना ही चेकिंग डॉग स्क्वायड द्वारा कचहरी चेकिंग की गई अधिवक्ता मनीष पांडेय ने कहा कि कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था अपर्याप्त है भविष्य में इसका बुरा खामियाजा अधिवक्ता और अधिकारियों को भुगतना पड़ सकता है, श्री पांडे ने यह भी कहा कि बलिदान हुए पंडित राधिका प्रसाद मिश्र सहित सभी वेंडर और मुंशी यू के बलिदान स्थल की मांग कचहरी परिसर में बनाने की मांग कई वर्षों से लंबित पड़ी है परंतु उसका क्रियान्वयन नहीं हो रहा है यह बड़े दुर्भाग्य की बात है श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख लोगों में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री आलोक खरे कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव सदस्य हरिनाथ सिंह विपिन मिश्रा अधिवक्ता मनीष पांडेय अधिवक्ता राजीव शुक्ला, कृष्ण मोहन सिंह अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव सोमनाथ तिवारी विश्वनाथ तिवारी रामचंद्र यादव अखंड यादव रामनाथ शर्मा अजय श्रीवास्तव जितेंद्र श्रीवास्तव प्रेम मोहन मालवीय फारुख खान वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र पाठक जगतपाल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
: श्रीराम एयरपोर्ट के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश
Wed, Nov 23, 2022
अयोध्या विजन डाक्यूमेंट की डीएम ने की समीक्षा
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में अयोध्या विजन डाक्यूमेंट की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव, अपर जिलाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के मुख्य अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्ता एवं एक दर्जन से ज्यादा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। अयोध्या विजन 2047 की समीक्षा के दौरान अयोध्या हवाई अड्डा, श्रीराम जन्मभूमि के पास पहुंचने वाले मार्ग यथा-रामपथ (सहादतगंज से नयाघाट तक), भक्ति पथ (श्रृंगारहाट से हनुमानगढ़ी होते हुये श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक) व जन्मभूमि पथ (सुग्रीव किला से होते हुये श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक) मार्ग की समीक्षा की गयी। श्रीराम एयरपोर्ट में हवाई पट्टी के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अयोध्या बसखारी मार्ग तथा अन्य ऐसे सभी मार्ग जहां पेड़ों की कटाई हो रही है उनके संबंध में उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि ऐसे पेड़ जिनका पातन अभी शेष है उन सभी का एक नोट तैयार कर वन निगम के अधिकारियों को उपलब्ध करा दे जिससे उनका पातन शीघ्रता के साथ किया जा सके। अयोध्या बिल्हरघाट बन्धा मार्ग में शेष भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही जल्द से जल्द पूर्ण किया जाय तथा अकबरपुर गोसाईगंज मार्ग में शेष खातेधारकों की रजिस्ट्री जल्द से जल्द करायी जाय तथा रजिस्ट्री के साथ कार्य भी चलता रहे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाये ये ध्यान में रखकर कार्य करे कि जो भी कार्य वर्तमान में चल रहे है उन सभी कार्यो को दिसम्बर 2023 तक हर हालत में पूरा करना है, इस हेतु सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मिशन मोड में कार्य करे। श्रम विभाग के अन्तर्गत निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का कार्य शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण कराने के निर्देश दिये।एनएचएआई द्वारा कराये गये कार्यो की समीक्षा करते हुये उन्होंने कहा कि अयोध्या बाईपास के सौन्दर्यीकरण के अन्तर्गत लाईटिंग की व्यवस्था और अच्छी की जाय तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस लेन को भी नियमित साफ कराया जाय। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था लोक निर्माण, श्रम, धर्माथ कार्य, नगर निगम, नगर विकास, जलनिगम, पावर कार्पोरेशन, अयोध्या विकास प्राधिकरण आदि विभागों की जो अयोध्या विजन से सम्बंधित है की समीक्षा गयी और कहा कि सभी विभागों के अधिकारी बेहतर समन्वय से कार्य करें।उन्होंने कहा कि शासन, मुख्यमंत्री आदि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भक्ति पथ, राम पथ, जन्मभूमि पथ, हवाई अड्डा आदि के निर्माण कार्यो की नियमित समीक्षा की जा रही है इसलिए सभी सम्बंधित विभाग निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण करें। इस बैठक में मण्डल स्तर के अधिकारी/अभियन्ता गण एवं अयोध्या विजन से जुड़े हुये विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया।