Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या एकेडमी में मार्शल आर्ट्स वर्कशाप का हुआ समापन<br>                     

बमबम यादव

Tue, Feb 7, 2023

 नारी सुरक्षा, रैगिंग,बैंक डकैती,अपहरण एवं विषम परिस्तिथियों मे कला द्वारा स्वयं एवं समाजिक सुरक्षा नाटक के रूप में बच्चों ने किया प्रस्तुत

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के प्रतिष्ठित विद्यालय अयोध्या एकेडमी मे मार्शल आर्ट्स का समापन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबन्धक समाजसेवी प्रदीप तिवारी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वन्दना एवं दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के 135 छात्रों ने 2 माह के प्रशिक्षण के उपरान्त अपने कोच अभय सिंह  क्यो कुशिन मार्शल आर्ट्स का सामुहिक प्रदर्शन एवं समाजिक दिनचर्या में आत्म सुरक्षा की कला का उपयोग भिन्न भिन्न क्षेत्रों में अभिनय द्वारा प्रस्तुत किया, जैसे कि नारी सुरक्षा, रैगिंग,बैंक डकैती,अपहरण एवं विषम परिस्तिथियों मे इस कला द्वारा स्वयं एवं समाजिक सुरक्षा नाटक के रूप मे प्रस्तुत किया। जिसमे क्यो कुशिन की कला का समन्वय मिला तदोपरान्त विद्यालय के मार्शल आर्ट्स कोच अभय सिंह ने मार्शल आर्ट की कला एवं इसके सुनहरे इतिहास पर प्रकाश डाला व भूपेन्द्र सिंह एवं छात्रों के साथ अपना निजी प्रस्तुतिकरण किये। जिसमे काता, लाॅक, थ्रो, किक, पन्च समल्लित रहे। बच्चों के लिए इ- ग्रूप, ई - लेसन रिकार्डेड फॉर्मेट मे श्रेणी अनुसार डाईट चार्ट विंग द्वारा उपलब्ध कराया गया। विद्यालय के प्रबन्धक प्रदीप तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए पुरस्कार वितरण किया। अन्ततः विद्यालय के मार्शल आर्ट्स के छात्रों के द्वारा पिरामिड का प्रदर्शन किया गया एवं ध्वजा रोहण कर दिविष्ठ सर विंग संचालक द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ किया। इस मौके पर गौरी द्विवेदी , शिशिर मिश्रा , जी डी  तिवारी आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें