Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: तोताद्रि स्वामी जी का रामनगरी में होगा ऐतिहासिक अभिनन्दन

बमबम यादव

Sat, Feb 4, 2023

श्रीवानमामलै नांगनेरी, तमिलनाडु के 31वें पीठाधीश्वर श्रीतोताद्रि स्वामी आज रामनगरी में

अयोध्या। विश्व के समस्त श्रीतोताद्रि मठों की प्रधानतम पीठ श्रीवानमामलै नांगनेरी, तमिलनाडु के 31वें पीठाधीश्वर श्रीतोताद्रि स्वामी शनिवार को अयोध्या आ रहे हैं। वे रामनगरी के विभीषण कुंड स्थित श्रीउत्तर तोताद्रि मठ में तीन दिनों तक प्रवास करेंगे। उत्तर तोताद्रि मठ द्वारा संचालित बालदेशिक सोपान ट्रस्ट के प्रबंधक केशव प्रपन्नाचार्य ने बताया कि स्वामी जी शनिवार को अपने सैकड़ों शिष्य-परिकरों संग यहां पहुंच रहे हैं। जो जगद्गुरु नैमिषारण्य से चलकर शाम 4 बजे पहुंचेंगे। अयोध्या पहुंचने पर श्रीतोताद्रि स्वामी का भव्य अभिनन्दन श्रीउत्तर तोताद्रि मठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी अनंताचार्य जी की अगुवाई में स्वागत किया जायेगा।
प्रबंधक ने बताया कि पूरे विश्व में तोताद्रि मठ की 200 से ज्यादा शाखाएं हैं। उसकी मूलगद्दी श्रीवानमामलै नांगनेरी है। यह उनकी धार्मिक यात्रा है। वह रामलला का दर्शन कर संत-धर्माचार्यों से मुलाकात करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें