: महंत रामशरण दास का त्रयोदशी संस्कार पर जुटेंगे संत धर्माचार्य
Sat, Feb 18, 2023
हनुमानगढ़ी के इमली बगिया में होगी श्रद्धाजंलि सभा, विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का होगा समापन
अयोध्या। रामनगरी के प्रधानतम पीठ श्री हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के काका गुरु श्री खाकी बाबा संस्थान राम जानकी मंदिर अचलपुर अमरावती के महंत रामशरण दास का त्रयोदशी संस्कार 19 फरवरी को हनुमानगढ़ी के इमली बगिया में धूमधाम से मनाया जाएगा। गद्दी नशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास महाराज ने बताया कि महंत रामशरण दास जी महाराज गद्दी नशीन जी महाराज के काका गुरु थे, उनका 110 वर्ष की आयु में 7 फरवरी को साकेतवास हो गया था। इसी के उपलक्ष्य में आज इमली बगिया में पारस वितरण किया गया। कल रविवार को बड़े पैमाने पर विशाल भंडारा व श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें रामनगरी अयोध्या समेत पूज्य महाराज जी जुड़े संत साधक जुटेंगे और श्रद्धाजंलि देगें। यह आयोजन पूज्य गद्दी नशीन जी महाराज के पावन सानिध्य में सम्पादित होगा। कार्यक्रम की देखे युवा नागा संत मामा दास कर रहें है।
: उदासीन आश्रम के महंत डा भरत दास को जान से मारने की धमकी
Sat, Feb 18, 2023
पत्र के माध्यम से केस वापस लेने की मांग
2 करोड़ की मांगी रंगदारी,2 पर केस
विवेक मुनि व दयानंद मुनि आपराधिक प्रवृत्ति के: महंत डा भरत दास
अयोध्या । रामनगरी के प्रतिष्ठित उदासीन संगत ऋषि आश्रम रानोपाली के श्रीमहंत डा भरत दास को एक व्यक्ति ने मंदिर पर कब्जा करने व हत्या करने की धमकी देते हुए मुकदमा वापस लेने व 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। महंत को यह धमकी एक पत्र के माध्यम से दी गई। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
महंत डा भरत दास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 फरवरी को विवेक मुनि निवासी मनकापुर गोंडा द्वारा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया एक पत्र उन्हें प्राप्त हुआ। पत्र में लिखा हुआ था कि भरत दास अब तुम्हारा काल निकट आ गया है। अगर तुम जीना चाहते हो तो मेरे खिलाफ गैंगस्टर समेत दर्ज अन्य मुकदमें वापस ले लो। अगर उदासीन आश्रम में रहना चाहते हो तो मुझे 2 करोड़ रुपये दे दो। पत्र में आगे लिखा है कि एक माह में मेरी मांग पूरी कर दो वरना मेरे पास यूपी, बिहार के कई लोग है जो मंदिर में घुसकर कब्जा कर लेंगे। महंत का आरोप है कि विवेक मुनि व दयानंद मुनि आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वह मौखिक रूप से उनसे 2 करोड़ रुपये की मांग कई बार कर चुके हैं। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि महंत भरतदास की तहरीर पर विवेक मुनि और दयानंद मुनि समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
: भगवान राम ने दिया मानवता का संदेश : महंत जगदीश दास
Fri, Feb 17, 2023
प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग में हुआ विशाल भंडारा, संतो का हुआ अभिनन्दन
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने पूरी दुनिया को मानवता का पाठ पढ़ाया। समाज को एकसूत्र में पिरोने का काम किया। भगवान श्रीराम जैसा कोई नही है। उनके राज्य में प्रजा सुखी व सम्पन्न थी । वहां किसी प्रकार का भेदभाव नही था । सबसे एक समान व्यवहार किया जाता रहा। सभी सुखी एवं खुशहाल रहे। सब मिल-जुलकर रहते थे। राजा व प्रजा में कोई भेद नहीं था। भगवान राम ने रामराज्य की परिकल्पना को साकार किया। वर्तमान समय में भी रामराज्य की जरूरत है। उक्त उद्गार प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग के महंत भजनानंदी संत जगदीश दास महाराज ने व्यक्त किए। मंदिर के व्यवस्थापक सुनील दास ने बताया कि हनुमान बाग मंदिर में रामार्चा पूजन का कार्यक्रम किया गया। पूजन के समापन उपरांत संत समागम का आयोजन हुआ, जिसमें रामनगरी के सभी प्रतिष्ठित संत-महंत व धर्माचार्यों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन मंदिर के श्रीमहंत भजनानंदी संत जगदीश दास महाराज के पावन सानिध्य में हुआ। इस मौके पर हनुमानगढ़ी के नागा साधु मामा दास, पुजारी हेमंत दास सहित बड़ी संख्या में संत महंत व गणमान्य लोग मौजूद रहें। आये हुए अतिथियों का स्वागत मंदिर से जुड़े व्यवस्थापक सुनील दास, पुजारी योगेंद्र दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री, गोलू शास्त्री आदि ने किया।