: वाल्मीकीय रामायण सृष्टि का प्रथम महाकाव्य: साक्षी गोपाल दास
Mon, Feb 20, 2023
हनुमान बाग मंदिर में श्रीमद्वावाल्मीकीय रामायण महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ
अन्तर्राष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ के तत्वावधान में इस्कॉन कुरुक्षेत्र द्धारा हो रहा महोत्सव
अयोध्या। वाल्मीकीय रामायण सृष्टि का प्रथम महाकाव्य है। राम केवल व्यक्ति की संज्ञा नही अपितु एक जीवन-पद्धति की संज्ञा है।महर्षि वाल्मीकि ने राम के चरित्र को मानवीयता के धरातल पर चित्रित किया है।वाल्मीकीय रामायण का प्राण जानकी का चरित्र है। उक्त बातें श्रीमन् साक्षी गोपाल दास अध्यक्ष इस्कॉन कुरुक्षेत्र ने हनुमान बाग में श्रीमद्वावाल्मीकीय रामायण कथा महोत्सव के प्रथम दिवस में कथा शुभारंभ के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि जानकी जी की वेदना को महर्षि वाल्मीकि ने अभिव्यक्ति दी है।वेदना के विना हम मानव कहलाने के अधिकारी नहीं हैं।श्रीजानकी का चरित्र करूणा का चरित्र है।श्रीजानकी चरित्र श्रवण का फल यह है कि हृदय में करूणा का अवतरण हो जाये।
यह महोत्सव अन्तर्राष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ के तत्वावधान में इस्कॉन कुरुक्षेत्र द्धारा हो रहा है। इस महोत्सव को भक्ति मय से परिपूर्ण बनाने में इस्कॉन के वर्तमान आचार्य श्रील् गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज एवं श्रीमन् महामन दास अपना आशीर्वाद देगें। महोत्सव की अध्यक्षता हनुमान बाग मंदिर के भजनानंदी संत महंत जगदीश दास महाराज कर रहें। कार्यक्रम की देखरेख सुनील दास व रोहित शास्त्री कर रहें। कथा से पूर्व मंदिर से कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकली। आयोजन के यजमान अतुल कृष्ण दास, गोविंद कृष्ण दास, भावना गोयल,नीरज गोयल, मीनू नरुला,अशोक नरुला, दीक्षा अरोड़ा, साधना सचदेवा, संतोष शर्मा, कृष्ण शर्मा, राज रानी, चरण दास सैनी, ममता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, गीता शर्मा, राजीव मोहन, वीना ग्रोवर, अशोक ग्रोवर, कमलाप्रिय देवी दासी, मनु कृष्ण दास, अर्चना मित्तल, पवन मित्तल, नीता गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, मधु सिंगला, हरबंस लाल सिंगला, स्नेह गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता, सुभद्रा लीली देवी दासी,कृष्ण सेवक दास, रामेश्वरी दया देवी दासी, नीलम मग्गु, अशोक मग्नु, जमना देवी, सुदेश सचदेवा, मोहिनी देवी दासी, अनुराधा लक्ष्मी देवी दासी, डा राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
: महंत रामशरण दास को संतों ने किया नमन
Sun, Feb 19, 2023
गद्दी नशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के सानिध्य में मनाया गया त्रयोदशी संस्कार, हुआ विशाल भंडारा
हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास व युवा नागा साधु मामा दास ने संतों का किया परम्परागत तरीके से स्वागत
अयोध्या। रामनगरी के प्रधानतम पीठ श्री हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के काका गुरु श्री खाकी बाबा संस्थान राम जानकी मंदिर अचलपुर अमरावती के महंत रामशरण दास का त्रयोदशी संस्कार आज हनुमानगढ़ी के इमली बगिया में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें रामनगरी के सभी संतो महंतों ने महंत रामशरण दास महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। गद्दी नशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन वृहद भंडारे के साथ हुआ। आये हुए अतिथियों का स्वागत गद्दी नशीन जी के शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास व युवा नागा साधु मामा दास ने परम्परागत तरीके से किया।
महंत डा महेश दास महाराज ने बताया कि महंत रामशरण दास जी महाराज गद्दी नशीन जी महाराज के काका गुरु थे, उनका 110 वर्ष की आयु में 7 फरवरी को साकेतवास हो गया था। इसी के उपलक्ष्य में आज इमली बगिया में श्रद्धांजलि सभा व बड़े पैमाने पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें रामनगरी के सभी संत महंत शामिल हुए। इस मौके पर निर्वाणी अनी अखाड़ा श्री महंत मुरली दास, पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास,महंत रामचरन दास, संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास, महंत रामशंकर दास, महंत सत्यदेव दास, महंत अवधकिशोर शरण, महंत राजेंद्र दास, महंत इन्द्र देव दास, संरपच महंत रामकुमार दास, महंत विमल दास, महंत राम करन दास, कृष्ण कुमार दास, पुजारी रमेश दास, संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष पुजारी हेमंत दास, आनंद दास, राजू दास, कल्लू दास सहित बड़ी संख्या में नागा साधु संत मौजूद रहें।
: शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का लगा तांता
Sun, Feb 19, 2023
जानकी घाट बड़ा स्थान में भगवान भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक कर पूजन किया रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण महाराज ने
सरयू नदी में स्नान व जलाभिषेक के साथ श्रद्धालुओं ने किया पूजन अर्चन
मां सरयू के पावन तट पर करतलिया बाबा आश्रम के बाबा भुनेश्वर नाथ मंदिर में लगा शिव भक्तों का जमावड़ा
अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी शिव मंदिरों में महादेव के जलाभिषेक के लिए प्रातः से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने नयाघाट, राम की पैड़ी व गुप्तारघाट में मां सरयू के पवित्र जल में स्नान किया। इसके बाद शिवालयों में जाकर भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर्व पर नागेश्वर नाथ व क्षीरेश्वरनाथ मंदिर शिव मंदिर पर प्रातः से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। लोगों ने भक्तिभाव से जलाभिषेक किया। दर्शन पूजन के साथ व्रत रखा। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अधिक भीड़ भाड़ वाले मंदिरों पर पुलिस की व्यवस्था रही। वहीं देर शाम नगर के प्रमुख शिव मंदिरों से शिव बारात का आयोजन किया गया।
रामनगरी अयोध्या के जानकी घाट बड़ा स्थान में रसिक पीठाधीश्वर श्रीमहंत जन्मेजय शरण जी महाराज ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन कर अभिषेक किया। पूरे मंदिर में उत्सव जैसा माहौल रहा।