Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: समावेशी विकास व समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सरकार की प्राथमिकता : डा. ममता पाण्डेय

बमबम यादव

Tue, Mar 21, 2023

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 10 महिलाएं सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित

अयोध्या। विभिन्न समाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दस महिलाओं को भाजपा ने सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय रही। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समावेशी विकास, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार ने कई योजनाएं दी है। मिशन शक्ति का सकारात्मक असर व्यापक रुप से पड़ा है। गांवों में मजदूर के रुप में काम करने वाली अथवा शिक्षा, व्यापार व खेल व अन्य क्षेत्र में अपनी क्षमता से पूरे विश्व को अवगत कराने वाली पथ प्रदर्शक महिला। सरकार ने सभी के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समाज के लिए विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। इसके लिए भाजपा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ंको सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में देश का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन कर रही है। कोविड काल में जनता की सेवा में महिलाएं भी पीछे नहीं रही। मेडिकल स्टाफ, नर्स के रुप में उनके योगदान को कौन भूल सकता है। महानगर अध्यक्ष आशा गौड़ ने कहा कि उज्जवला योजना से लेकर सरकार कई योजनाएं है जो महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाने में सहायक हुई है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार कटिबद्ध है। इस अवसर पर आरएसएस स्वयंसेवक आभा सिंह, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला, स्वच्छता मिशन के लिए मंजुला झुनझुनवाला,  समाजसेवी भारती सिंह, शिक्षिका डा अनामिका त्रिपाठी, ग्रामीण क्षेत्र में काम करने के लिए समाजसेवी शिवांगी सिंह, सरोज सोनी, योग के लिए सीमा तिवारी, श्यामा सिंगारी व फिजियोथेरेपिस्ट प्रियंका त्रिपाठी को एवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देवकाली माया सिंह, करिअप्पा अनीता द्विवेदी, पूरा रुबी सिंह, अयोध्या दया मिश्रा, महानगर महामंत्री प्रतिमा शुक्ला प्रमुख रुप से उपस्थित रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें