: शूटिंग प्रतियोगिता में डा. डीआर भुवन को अब तक मिले 28 मेडल
Sat, Mar 25, 2023
चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में
अयोध्या मंडल के खिलाड़ी अव्वल
अयोध्या। चार दिवसीय हुई शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल के खिलाड़ी अव्वल, राइफल क्लब मेरठ में प्रशासन की तरफ से हुई ऑल इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता द्रोणाचार्य शूटिंग राइफल क्लब मेरठ में अयोध्या से खेलने गए खिलाड़ियों को 19 मेडल प्राप्त हुए जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से 6 मेंडल व डॉक्टर सहित अन्य को मिले 13 मेडल, प्रतियोगिता में सीनियर कैटेगरी में डॉक्टर डीआर भुवन को दो मेडल प्राप्त हुए हैं डॉक्टर डीआर भुवन को शूटिंग प्रतियोगिता में अब तक 28 मेडल मिल चुके हैं,वही सीओ सदर डॉ राजेश तिवारी , ध्रुव सिंह,जीआरपी सीओ धर्मेंद्र यादव, महिला आरक्षी नीलू शर्मा को 2 मेडल ,डॉ महेंद्र सिंह विष्णु,जैनुल आबदीन खान, शेर बहादुर, वंशिका चौधरी, अनुराधा ओझा को मेडल मिले हैं, एसपी सिटी मधुबन सिंह के साथ 8 डिप्टी एसपी ने भवदीय शूटिंग रेंज में जीते हुए प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित कर उन्हें बधाई दी , इस मौके पर डॉक्टर भुवन ने कहा कि मेरठ में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में मुझे अबकी बार 2 मेडल प्राप्त हुए हैं मैं अब तक 28 मेडल शूटिंग प्रतियोगिता में जीत चुका हूं, इसका मैं पूरा श्रेय अपने मंडल कोच सनी वर्मा को देता हूं।
: समाजवादी पार्टी मची है गुटबाजी, भेंट चढ़ रहा 2024 का ख्वाब
Sat, Mar 25, 2023
सपा मुखिया के अरमानों में पलीता लगा रहा महानगर अयोध्या
सोशल साइट्स पर आपस में भिड़ रहे सपाई,भाजपाई ले रहे चुटकी
अयोध्या। एक तरह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता की जो आधी 2014 में चली थी वो अब समय के साथ और भी मजबूत होती दिख रही है। जहां पूरा विपक्ष भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद हो रहा है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 2024 के चुनाव को लेकर बेहद संजीदा दिख रहे है। अभी हालही दिनों में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक कोलकाता करके वापस आये। उस बैठक का मुख्य एजेंडा लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी की सीटों में बढ़ोतरी के साथ पार्टी को बूथ स्तर पर और भी मजबूत करने का रहा। अयोध्या विधानसभा में ठीक उसी का उल्टा खुद सपा नेता व कार्यकर्ता करते दिख रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव के अरमानों में खुद पलीता लगा रहें है। हम यू कहें कि सपा को किसी और दुश्मन की जरूरत नही इनके ये नेता ही काफी है जो दिनभर सिर्फ गुटबाजी करने की गुणा गणित में लगे रहते है। इनके ये योजना को कुछ माननीय हवा भी देने में लगे है।
बता दें विगत 22 मार्च को सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव अयोध्या दौरे पर थे। वह पूर्व विधायक जयशंकर पांडे की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने जय शंकर पांडे की आवास पहुंचे थे। वहीं पर कुछ सपा युवा नेता वा पूर्व एमएलसी के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी की हाथापाई भी हो गई। इस कहासुनी पर विराम लग पाता इससे पहले आग में घी देने वाले अपना काम करना शुरू कर दिए। या यूं कहें कि बकायदा सोशल साइट्स पर एकदूसरे के खिलाफ मुहीम छेड़ दिया। समाजवादी पार्टी के नेता आपस में लड़ना शुरू कर दिये। नतीजा यह रहा कि भारतीय जनता पार्टी आप इस पूरे प्रकरण पर मजा ले रही है और ले भी क्यों ना जब खुद के कार्यकर्ता व नेता में आपसी सामंजस नही है तो दूसरा मजा ही लेगा।
सपा मुखिया अखिलेश यादव के ख्वाब पर खुद उनके नेता कार्यकर्ता पलीता लगाने में व्यस्त हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। जिला व महानगर में नेतृत्व कमजोर होने का जीवंत उदाहरण देखने को मिल रहा है।
: श्रीरामजन्मोत्सव शुरू: जन्मे हैं रघुरैया अवध में बाजे आज बधाइया…
Sat, Mar 25, 2023
आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला में उत्सव के रस में संत साधक सराबोर
पद गायन के मध्य बज रही बधाईयां, पूरे किले पर चहुंओर छायी खुशियां
अयोध्या। जन्मे हैं रघुरैया अवध में बाजे आज बधाइयां, अवध में बाजे आज बधाइयां से मां सरयू के पावन तट पर सुशोभित आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला में प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर बधाई गायन से गुंजायमान हो रहा है मौका है अपने आराध्य श्रीराम लला की अगवानी का। इसको लेकर पूरे मंदिर को भव्य रुप में सजाया गया है। आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला परिसर के मुख्य मंदिर में रसिकेंद्र बिहारी सरकार के सामने किलाधीश श्रीमहंत मैथली रमण शरण के सानिध्य में संगीतज्ञ संत साधक युगल सरकार को बधाई के पद गायन से रिझा रहें थे। संत साधक आनंद में गोता लगा रहे थे पूरे परिसर में चहुंओर खुशियां छायी है।
आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला के किलाधीश श्रीमहंत मैथली रमण शरण जी महाराज कहते है कि आराध्य के जन्मोत्सव की खुशियां हर किसी को है। मंदिर में सुबह नवाह पारायण का पाठ सस्वर हो रहा है। तो शाम को बधाईयां बाज रही है।
श्रीमहंत मैथली रमण शरण महाराज ने बताया कि भगवान का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को दोपहर 12 बजे हुआ था, उस समय सभी देवता अयोध्या में आ गए थे और आज भी नवमी तिथि के दिन सभी देवता सभी तीर्थ अयोध्या में आकर के मां सरयू में स्नान कर भगवान के जन्म उत्सव में शामिल होते हैं, यह कथा नहीं बल्कि प्रत्यक्ष है। उन्होंने बताया कि प्रतिपदा से ही मंदिर परिसर में बधाई गीत नवाह पारायण प्रारंभ हो गया है जो नवमी तक चलेगा दिन में 12 बजे भगवान का भव्य जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस पूरे उत्सव की देखरेख किला के युवा अधिकारी संत सूर्यप्रकाश शरण कर रहें है।