: प्रभावनापूर्वक सम्पन्न हुई भगवान की आहारचर्या
Fri, May 5, 2023
राजा श्रेयांश ने दिया प्रथम आहार
अयोध्या। अयोध्या रायगंज दिगम्बर जैन मंदिर स्थित प्रांगण में चल रहे तीस चौबीसी तीर्थंकर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अन्तर्गत पंचम दिवस केवलज्ञान कल्याणक के अन्तर्गत महामुनि भगवान ऋषभदेव की आहारचर्या प्रभावनापूर्वक सम्पन्न हुई, जिसमें महामुनि एक वर्ष 39 दिन तक भ्रमण करते रहे। किसी को भी जैन पद्धति से जैन साधु को आहार कराने की चर्या का ज्ञान न होने के कारण भगवान को आहार नहीं मिल सका। इसी क्रम में राजा श्रेयांस को पूर्व भव का स्मरण हो आया भगवान के दर्शन करते ही और उन्होंने नवधाभक्तिपूर्वक भगवान का पड़गाहन करके भगवान को इक्षुरस (गन्ने का रस) का आहार दिया। राजा श्रेयांस बने श्री अमरचंद, हेमचंद, नेमचंद जैन-टिकैतनगर परिवार ने भगवन को सर्वप्रथम आहार दिया। तत्पश्चात् लगभग 3000 लोगों ने भगवान को क्रम-क्रम से भगवान को आहारदान दिया। इस अवसर पर पंचाश्चर्य की वृष्टि देवों के द्वारा अयोध्या नगरी में की गई।
संहितासूरि प्रतिष्ठाचार्य श्री विजय कुमार जी ने बताया कि मध्यान्ह में भगवान ऋषभदेव को केवलज्ञान प्रगट हो गया, जिसके अन्तर्गत तीनों लोकों की समस्त वस्तुएं भगवान के ज्ञान में एक साथ झलकती हैं। भूत, भविष्य और वर्तमान दर्पण के समान दिखाई देता है। भगवान को केवलज्ञान होते ही सभी ऋतुओं के फल-फूल एक साथ वृक्षों पर आ जाते हैं। यह अतिशय है भगवान के केवलज्ञान का एवं जातविरोधी जीव एक साथ बैठकर खाते-पीते हैं, एक साथ खेलते हैं। परमपूज्य आचार्य श्री विपुलसागर जी महाराज के संघस्थ आचार्य श्री भद्रबाहु महाराज ने भगवान की दिव्यध्वनि के रूप में सभी को अिंहसा परमोधर्मः का उपदेश दिया। इसी क्रम में आचार्य श्री विशदसागर जी महाराज ने दिव्यध्वनि स्वरूप तत्त्वों का विवेचन किया एवं महोत्सव की सम्प्रेरिका गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ने बताया कि भगवान के समवसरण में 12 सभाएं होती हैं, 8 भूमियां होती हैं एवं भगवान की दिव्यध्वनि 718 भाषाओं में खिरती है। 700 लघु भाषा एवं 18 महाभाषाओं में भगवान की दिव्यध्वनि खिरती है, जिसे सभी प्राणी अपनी-अपनी भाषाओं में समझ लेते हैं। इसी क्रम में प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी ने आये हुए भक्तों को सम्बोधन दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हो रहे हैं। भगवान के मुख्य श्रोता बनने का सौभाग्य श्री जितेन्द्र सपना लुहाड़िया-खण्डवा को प्राप्त हुआ। भरत चक्रवर्ती बनने का चि. सम्यक जैन पुत्र अध्यात्म जैन-लखनऊ को प्राप्त हुआ एवं सौधर्म इन्द्र श्री अध्यात्म-अर्पिता जैन ने इस अवसर पर भगवान के समवसरण की भक्तिपूर्वक पूजा सम्पन्न की। समवसरण का अर्थ है कि यहां पर सभी जीवों को समान रूप से शरण प्राप्त हो, उसे समवसरण कहते हैं। अंत में 1008 दीपकों से भगवान के समवसरण की आरती सम्पन्न की गई। सायं के सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रीमती अनामिका, अंतिमा जैन-प्रीतविहार-दिल्ली के द्वारा सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में महामंत्री श्री अमरचंद जैन, कोषाध्यक्ष श्री ऋषभ जैन, मीडिया प्रभारी पंकज जैन आदि सहित हजारों श्रद्धालुभक्त सम्मिलित हुए।
: भाजपा सरकार में नौकरी नहीं, नौजवान इधर उधर भटक रहा:लीलावती
Fri, May 5, 2023
आशीष पांडेय उर्फ दीपू को जिताने के लिए देवकाली, धनी राम का पुरवा, नोखे का पुरवा , नील गोदाम,का पुरवा व जनौरा में चौपाल को भरी जीत की हुंकार
अयोध्या। अयोध्या नगर निगम मेयर के प्रत्याशी आशीष पांडेय उर्फ दीपू को जिताने के लिए देवकाली, धनी राम का पुरवा , नोखे का पुरवा , नील गोदाम,का पुरवा, तथा जनौरा में पार्षद प्रत्याशी ऋतुराज सिंह ने पंका तालाब पर चौपाल लगवाया चौपाल को पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में नौकरी नहीं है नौजवान इधर उधर भटक रहा है। आधी आबादी मंहगाई से तंग आ चुकी हैं। उन्होंने ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से यह उम्मीद नहीं थी कि आधी आबादी कि महंगाई से कमर टूट जायेंगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि अयोध्या में विकास के नाम पर केवल धोखा मिला है । जनता भाजपा सरकार से परेशान हैं ।लोकतंत्र को बचाने का मात्र एक रास्ता है समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशीष पांडेय उर्फ दीपू को जिताये जिससे अयोध्या नगर निगम का चौमुखी विकास हो सके। सपा के वरिष्ठ नेता इंद्रपाल यादव ने कहा कि समय आ गया है किसान नौजवान महिलाएं सब एक जूट होकर सरकार से बदला ले। चौपाल को शंकर यादव भीमल कुशवाहा राम शब्द यादव उर्फ पांडेय ऋतु राज सिंह शंकर मौर्य राकेश यादव आदि लोगों ने सम्बोधित किया।
: रामकोट वार्ड में सपा प्रत्याशी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन
Fri, May 5, 2023
हनुमानगढ़ी के महंत माधव दास, महंत संजय दास सहित नागा साधुओं ने ऐतिहासिक जीत का दिया आशीर्वाद
अयोध्या। रामकोट वार्ड से सपा प्रत्याशी प्रतिभा वर्मा के कार्यालय का हनुमानगढ़ी चौराहे के समीप उद्घाटन किया गया । कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने इस मौके पर कहा कि अयोध्या के नगर निगम क्षेत्र में कोई भी विकास नहीं हुआ है जो 41 गांव शामिल किए गए हैं वहां पर बिजली पानी सड़क सीवर की कोई व्यवस्था नहीं है फिर भी टैक्स लिया जा रहा है उन्होंने कहा कि अयोध्या फैजाबाद में व्यापारियों का सबसे बुरा हाल है विकास के नाम पर सड़कों को चौड़ीकरण के कारण उजाड़े गए व्यापारियों का समायोजन भी सही ढंग से नहीं किया गया सड़क पर लगने वाले ठेला खोमचा वालों को भी रोजी रोटी का संकट बरकरार है सुरक्षा के नाम मठ मंदिरों में आने वाले यात्रियों को भी परेशान होना पड़ता है इसलिए समाजवादी पार्टी का मेयर व पार्षद होना बहुत जरूरी है तभी अयोध्या का संपूर्ण विकास होगा । कार्यक्रम में मौजूद महंत माधव दास महंत संजय दास वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास महंत आनंद दास महंत अजीत दास पहलवान मणिराम दास महंत बाल योगी रामदास सहित सभी संत महंत ने मेयर पद के प्रत्याशी आशीष पांडे दीपू व पार्षद पद के प्रत्याशी प्रतिभा वर्मा को जिताने का आवाहन किया। कार्यक्रम में मौजूद मेयर पद के प्रत्याशी आशीष पांडे दीपू ने संत महंतों का आशीर्वाद लिया और कहा कि सपा का मेयर बना तो अयोध्या को विश्व का सबसे सुंदर तीर्थ स्थली के रूप में विकसित किया जाएगा और बड़े हुए टेक्स् से निजात दिलाई जाएगी। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने सभी संत महंतों को माला पहनाकर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।
पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया रामकोट वार्ड से सपा प्रत्याशी प्रतिभा वर्मा सपा के वरिष्ठ नेता दुर्गेश वर्मा की पत्नी है उनके चुनाव कार्यालय का आज समाजवादी पार्टी के नेताओं की मौजूदगी में उद्घाटन किया गया । उन्होंने बताया कि इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत तमाम साधु-संतों ने भी पार्टी प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद दिया । इस मौके पर मुख्य रूप से महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम इकबाल अंसारी पंकज पांडे दुर्गेश वर्मा चौधरी बलराम यादव शक्ति जयसवाल विजय यादव प्रतिभा वर्मा पूजा वर्मा सोनू दुबे चंद्रावती अनीता मौर्या पूनम मौर्या सरोज गुप्ता मिंटू अचारी जसराज यादव पवन जायसवाल नंदू गुप्ता मोहम्मद हयात इरफान हीरालाल गुप्ता राम नाथ पांडे राम प्रसाद मौर्य डॉ० अनुराग यादव नीतीश यादव करन यादव उपेंद्र यादव अर्जुन यादव अमन यादव आदि लोग मौजूद रहे ।