Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हिन्दूधाम में श्रीमद् भागवत कथा का छाया उल्लास

बमबम यादव

Sun, Nov 26, 2023

ब्रह्मर्षि डा. राम विलास वेदांती महाराज ने कंस वध, गोपी उद्धव संवाद के साथ रुकमणी विवाह का विस्तार से वर्णन किया

अयोध्या। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित हिन्दूधाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे सोपान में ब्रह्मर्षि डा. राम विलास वेदांती महाराज ने व्यासपीठ से श्रीकृष्ण भगवान की लीलाओं में कंस वध, गोपी उद्धव संवाद के साथ रुकमणी विवाह का विस्तार से वर्णन किया। जिसको सुनकर संत महंत और श्रोता गण मंत्रमुग्ध हो गए। ब्रह्मर्षि वेदांती महाराज ने बताया कि भगवान विष्णु के श्रीकृष्ण अवतार के रूप में पृथ्वी लोक पर अवतरित होने के प्रमुख कारणों में से एक कारण कंस वध भी था। क्योंकि कंस के अत्याचार से पृथ्वी जब त्राहि-त्राहि करने लगी तब सिंह, लोग भगवान से गुहार लगाने लगे और भगवान श्री हरि श्रीकृष्ण के रूप में पृथ्वी पर अवतरित हुए और 11 वर्ष की अल्प आयु में मामा कंस के मथुरा पहुंच कर कंस का वध किए और पृथ्वी को उनके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई और अपने नाना अग्रसेन महा- राज को सिंहासन पर बिठाया। ब्रह्मर्षि वेदांती भगवान कृष्ण और रुक्मणि का विवाह का वर्णन करते हुए बताया कि रुक्मणि जिन्हें माता लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। कथा का संचालन ब्रह्मर्षि वेदांती महाराज के शिष्य वशिष्ठ पीठाधीश्वर महंत राघवेश दास वेदांती महाराज ने की। अंत में मुख्य यजमान ने आरती उतारी संतों में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान ताराशंकर पाण्डेय, भानुमती पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, स्वेता पाण्डेय, यश वर्धन पाण्डेय, रामानुज पाण्डेय, भारती पाण्डेय, हर्षवर्धन पाण्डेय रामकिशोर पाण्डेय, अविनाश पाण्डेय, अनामिका पाण्डेय, भारती पाण्डेय, धीरेन्द्र पाण्डेय, दीपिका पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, साक्षी पाण्डेय ने पूजन कर कथा का श्रवण किए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें