: बंगाल से अयोध्या राम नाम रथ श्री रामचन्द्र की श्री पादुका निकली
Thu, Jan 11, 2024
15 जनवरी को रथयात्रा पहुंचेगी सुरसरि मंदिर अयोध्या, तय करेगी 11 हजार किमी की यात्रा
श्री श्री ओंकारनाथ देव ने रामनाम भजन के माध्यम से भारत के लोगों को दिखाया मुक्ति का मार्ग: प्रियनाथ
अयोध्या। सनातन धर्म की अन्यतम स्तंभ अनंतश्री सीतारामदास ओंकारनाथ जी ने भारत के विभिन्न भागों में स्थित अपने 125 से अधिक आश्रमों में असंख्य राम मंदिरों की स्थापना की है। दीक्षा के समय उन्होंने शिष्यों से गुरुदक्षिणा के रूप में किसी से धन की मांग नहीं की। उक्त बातें सीतारामदास ओंकारनाथ मिशन जयगुरु सम्प्रदाय के महासचिव प्रियनाथ चट्टोपाध्याय ने बताया। श्री चट्टोपाध्याय ने कहा कि गुरुदेव के प्रत्येक शिष्य को एक बही-खाते में चार लाख राम नाम लिखने और उन्हें सौंपने का निर्देश दिया। उनके आश्रमों में से 12 मंदिर इसी प्रकार लिखे गए एक सौ पच्चीस करोड़ रामनामों के आधार पर बनाया गया है। श्री श्री ओंकारनाथ देव ने रामनाम भजन के माध्यम से भारत के लोगों को मुक्ति का मार्ग दिखाया। भगवान श्री श्री ओंकारनाथ देव को संत ने श्री राम अवतार रूप में अर्चन करते थे। श्री राम जन्मभूमि उद्धार के लिए श्री श्री ठाकुर ने अपनी प्रार्थना पर लिखित रूप से करोड़ो भक्त को आदेश दिया था रोज तीन बार श्री राम जी का पाश श्री राम जन्म भूमि उद्धार के लिए प्रार्थना करने के लिए। " आपका जन्मभूमि उद्धार के लिए, आपके भक्तगण प्रार्थना कर रहा है। प्रभु आप इनका प्रार्थना सुन के इनका अभीष्ट पुरण करो।"
प्रियनाथ चट्टोपाध्याय ने बताया कि श्री गुरुदेव के समय से लेकर सौ वर्षों से भी अधिक समय तक उनके शिष्यों और भक्तों ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर को बचाने का जो सपना देखा था, वह आज सफल होने जा रहा है। उस आनंद में, उस भाव में, ये नम्रता बहुत आगे बढ़ रही है अयोध्या की ओर। यह भावना कोई राजनीतिक भावना नहीं है,यह भाव भक्ति का भाव है। यह भाव सुन्दर रामनाम जप से मुक्ति का भाव है। मर्यादा पुरूषोत्तम श्री रामचन्द्र सभी भारतीयों के लिये अत्यंत अनुराग और भक्ति के विषय हैं। हम इस नाम के रथ में श्री रामचन्द्र की श्री पादुका लेकर चल रहे हैं। ये यात्रा 15 जनवरी तक अयोध्या पहुचेगा। जिस क्षेत्र से यह नम्रथ गुजर रहा है, उस क्षेत्र के श्रद्धालुओं को इस श्रीपादुका के दर्शन-पूजन का सौभाग्य मिल रहा है। आज इस क्षेत्र के नम्रथ का आगमन हुआ है और इस नम्रता को मनाने के लिए श्री गुरुदेव के शिष्य और सभी राम भक्त एकत्रित हुए हैं। इसलिए आज का दिन भावनात्मक आनंद का दिन है। यह यात्रा रामनगरी में सीतारामदास ओंकारनाथ मिशन जयगुरु सम्प्रदाय के प्रमुख मंदिर सुरसरि मंदिर आयेगी जहां पर विधि विधान से पूजन होगा।
: हनुमान बाग चलायेगा अन्न क्षेत्र: महंत जगदीश दास
Sat, Jan 6, 2024
हनुमान बाग सेवा संस्थान के तत्वावधान में रामबाग हाता में 1 महीने चलेगा विशाल अन्न क्षेत्र, रामभक्त का विभिन्न पकवानों से होगी सेवा
अयोध्या। जहां एक ओर 22 जनवरी श्रीरामलला सरकार के प्राण- प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्याधाम में तैयारियां जोर- शोर से चल रही है। शासन- प्रशासन से लेकर श्रीरामजन्भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ श्रीरामलला के प्राण- प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले संतों और भक्तों हेतु आवास-भोजन प्रसादी की व्यवस्था की जा रही। है, जिसके लिए लोग बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में रामनगरी के वासुदेव घाट स्थित प्रतिष्ठित पीठ श्री हनुमान बाग के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज की तरफ से हनुमान बाग सेवा संस्थान के तत्वावधान में रामभक्तों व आने वाले श्रद्धालुओं हेतु आवास- भोजन प्रसादी की दिव्य भव्य व्यवस्था की गई। जो आगामी 15 जनवरी से हनुमान बाग के रामबाग प्रांगण में प्रारंभ हो जायेगी। इस अवसर पर हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज ने कहा कि 22 जनवरी श्रीरामलला सरकार के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हम साधु-संत बहुत ही आनंदित हैं। पांच सौ वर्षों के लंबे संघर्षों बाद श्रीरामलला अपने दिव्य, नव्य एवं भव्य भवन में विराजमान होने जा रहे हैं। जो हम सबके लिए खुशी का पल है। जिस शुभ घड़ी की हम लोगों को सैंकड़ो वर्षों से प्रतीक्षा थी। वह 22 जनवरी को पूर्ण होने जा रही है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीरामलला को उनके नव्य, भव्य भवन में विराजमान करेंगे। यह समय उत्सव मनाने का है। श्रीमहंत जगदीश दास ने बताया कि श्रीरामलला सरकार के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में संत व श्रद्धालुगण अयोध्या आ रहे हैं। इस दरम्यान यहां आने वाले संतों श्रद्धालुओं को भोजन, आवास समेत अन्य किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके लिए श्री हनुमान बाग मंदिर में देश के विभिन्न प्रांतों से आने वाले संतों-रामभक्तों के लिए भोजन प्रसादी-आवास की व्यवस्था की गई है। मंदिर में वृहद अन्नक्षेत्र चलेगा। जहां संत-रामभक्त रहकर भोजन प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है इस पुनीत कार्य सब लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। यही प्रभु श्रीराम की सच्ची सेवा है। इस कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही है। जिसकी व्यवस्था सुनील दास, पुजारी योगेंद्र दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री लगे हुए हैं।
: रामनगरी से 7 किलोमीटर दूर बन रहा भव्य नन्दिनी गौमाता का दिव्य मंदिर
Wed, Jan 3, 2024
8 जनवरी को कैसरगंज सांसद के जन्म महोत्सव पर होगा नन्दिनी गौमाता के मंदिर व नन्दिनी एयरबेस स्टेशन का भव्य उद्घाटन
उद्घाटन समारोह के साक्षी होगें रामनगरी के संत धर्माचार्य सहित पूर्वाचल के लाखों लोग
अयोध्या। रामनगरी से 7 किलोमीटर दूर स्थित ज्ञान के मंदिर नन्दनी नगर महाविद्यालय के सामने नन्दिनी गौमाता का दिव्य भव्य अद्वितीय मंदिर बन रहा है। जिसका भव्य शुभारंभ 8 जनवरी को होगा। 8 जनवरी देवीपाटन मंडल व अयोध्या मंडल वालों के लिए किसी उत्सव से कम नही है। क्योंकि 8 जनवरी को कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह का जन्म दिवस है। इसलिए 8 तारीख को वहां के रहने वालों लोग उत्सव मनाते है, और चारों तरह मिठाई बाटते है। कैसरगंज के लोकप्रिय सांसद हरदिल अजीज बृजभूषण शरण सिंह के जन्म दिवस के पावन अवसर पर अयोध्या के पूज्य संतों की प्रेरणा व आशीर्वाद से उनके सानिध्य में नन्दिनी गौमाता के भव्य मंदिर व नन्दिनी एयरबेस स्टेशन का भव्य उद्घाटन 8 जनवरी को होना है। उसी उपलक्ष्य में नन्दनी नगर महाविद्यालय में युवा ज्ञान शक्ति संगम समारोह में जनपदीय संगीत चैम्पियनशिप के तीसरे दिन सांसद बृजभूषण शरण सिंह, जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य जी महाराज व महंत बलराम दास ने मौजूद रहें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा देश में पीएम मोदी लहर चल रही है, 2024 में मोदी के रथ को कोई नहीं रोक सकता क्योंकि पीएम के रथ को जनता हांक रही है।उन्होंने कहा- यूपी की बात करिए, उत्तर प्रदेश की जनता तय कर चुकी है, 80 सीटे बीजेपी के पक्ष में जाने वाली है। समाज ने तय किया है कि नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना है। क्या गांव में कोई जातिवाद, संप्रदायवाद है? यहां एक बात चल ही रही है, मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। कार्यक्रम के निवेदक पूर्व सांसद केतकी सिंह,सदर विधायक प्रतीक सिंह,करन भूषण सिंह उपाध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ,सुमित भूषण सिंह, सुदीप भूषण सिंह है।कार्यक्रम की देखरेख सांसद प्रभारी सोनू सिंह, जेडी सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी आदि लोग रहें।