: जयगुरु सम्प्रदाय में देवी मां की आराधना का विशेष महत्व है,महिला का अत्याचार महापाप है: प्रियनाथ
Mon, Nov 18, 2024
जयगुरु सम्प्रदाय में देवी मां की आराधना का विशेष महत्व है,महिला का अत्याचार महापाप है: प्रियनाथमहिला श्रद्धालु से अभद्रता पर अखिल भारतीय जयगुरु सम्प्रदाय ने की शिकायत मामले में कार्रवाई की किया मांगमंदिर प्रबंधन ने एफआईआर के लिए एसएसपी को भेजा पत्रसीएम योगी को भेजा पत्र,महिला को मिले उचित न्याय, हो कठोर कार्यवाही, रामनगरी में नयाघाट स्थित अति प्राचीन सुरसर मंदिर का मामलाअयोध्या।रामनगरी में परिक्रमा करने आई एक महिला श्रद्धालु से धन की मांग के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ मामले को लेकर अखिल भारतीय जय गुरु संप्रदाय ट्रस्ट ने बड़ा एक्शन लिया है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव प्रियनाथ चट्टोपाध्याय ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्र भेजा है और कहा कि हमारे सम्प्रदाय में श्री ओंकार नाथ मिशन जयगुरु सम्प्रदाय में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया है और देवी आराधना की विशेष महत्त्व है हमारे यहां। महासचिव प्रियनाथ चट्टोपाध्याय ने कहा कि हमारे सम्प्रदाय के सुरसरि मंदिर अयोध्या धाम में एक रामभक्त महिला से अभद्रता का मामला जब से सामने आया है तभी से हमारे महाराज जी श्री किंकर विठ्ठल जी ने कहा कि जो भी दोषी लोग है उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई हो। प्रियनाथ जी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज कर आरोपी भोला जायसवाल, आकाश जायसवाल और महेश जायसवाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का अनुरोध किया गया है। इधर पीड़ित महिला श्रद्धालु द्वारा घटना की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर किए जाने तथा 7 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोतवाली अयोध्या पुलिस की ओर से कोई जांच शुरू नहीं की गई है जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान की रामनगरी में सार्थकता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।मालूम हो की यह घटना रामनगरी में नयाघाट स्थित अति प्राचीन सुरसर मंदिर की जहां बीते 9 नवंबर को सिद्धार्थनगर जिले से परिक्रमा करने आई एक महिला श्रद्धालु ने मंदिर के एक कथित कर्मचारी पर अवैध रूप से धन की मांग किए जाने के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता का आरोप लगाया था।पीड़ित महिला के मुताबिक वह अपने साथ आए लोगों के साथ अपने गुरु स्थान सुरसर मंदिर में आकर रात रुकी थी।परिक्रमा करके वापस लौटने पर शाम करीब साढ़े आठ बजे खुद को मंदिर का कर्मचारी बताने वाला भोला जायसवाल मंदिर की यज्ञशाला में उसके पास आकर मंदिर में रुकने के एवज पांच हजार रुपए की मांगने लगा।जब उसने बताया कि वो और उसके साथ आए लोग मंदिर के पुराने भक्त हैं तथा प्रतिवर्ष चौदह कोसी/पंचकोसी परिक्रमा में आकर यहां रूकते है और अपनी क्षमता के अनुरूप दान स्वरूप आर्थिक सहयोग देकर वापस चले जाते है तो इस पर वह भड़क गया और उसे अश्लील गालियां देते हुए अभद्रता व छेड़छाड़ करने लगा।स्वयं को अकेला पाकर जब उसने अपने सहयोगियों को आवाज दी तो मौके पर पहुंचे उसके साथियों ने इस घटना को देखा और पुलिस में शिकायत करने की बात कहने लगे।इस पर उस आरोपी व्यक्ति ने महिला श्रद्धालु को पुलिस में शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला।उन्होंने बताया कि परिक्रमा में पुलिस के व्यस्त होने की वजह से उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करा दी तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अयोध्या को भी शिकायती पत्र भेज दिया है।इधर इस मामले के मीडिया में आते ही कोलकाता स्थित सुरसर मंदिर के मुख्यालय महा मिलन मठ से जुड़ा अखिल भारत जय गुरु संप्रदाय ट्रस्ट भी हरकत में आ गया।इस मामले में ट्रस्ट की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर आरोपी भोला जायसवाल, आकाश जायसवाल और महेश जायसवाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का अनुरोध किया गया है।हालांकि घटना के 7 दिन बाद भी पीड़ित महिला श्रद्धालु की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत की छानबीन तक नहीं शुरू की गई है जिसके बाद अब रामनगरी में महिला उत्पीड़न, महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूकता और सतर्कता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
: यूनियन बैंक का मना 106 वां स्थापना दिवस
Sun, Nov 17, 2024
यूनियन बैंक का मना 106 वां स्थापना दिवसअयोध्या। यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या के अधीन संचालित होने वाली सभी 65 शाखाओं और विभागों ने धूमधाम से अपना 106वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस समारोह का आयोजन देवकाली बाईपास स्थित पंचशील होटल में रखा गया था। इस अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय, मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास महाराज, श्रीरामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, बड़ाभक्तमाल के महंत स्वामी अवधेश कुमार दास, महंत तेजपाल दास हनुमानगढ़ी ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास शास्त्री, श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय, नगर निगम अयोध्या के नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने तकनीक युक्त बैंकिंग, बैंकिंग एवं वित्तीय समावेशन और इसके सामाजिक प्रभाव पर आख्यान प्रस्तुत किया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस समारोह में अन्य गणमान्य अधिकारी व समाजसेवी मौजूद रहे। समारोह में महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार, सीआरपीएफ के कमांडेंट नीरज कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर मधुबन सिंह, विहिप प्रातीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, समाजसेवी शैलेंद्र मोहन मिश्रा एवं शहर के अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति रही। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अयोध्या क्षेत्र प्रमुख हिमांशु मिश्रा ने समस्त आमंत्रित गणमान्य अतिथियों, संत-महात्माओं एवं सम्मानित ग्राहकों को सम्मानित किया।
: 51 हजार की इनामी कुश्ती 15 मिनट तक चली,मुकाबला बराबरी पर
Sat, Nov 16, 2024
51 हजार की इनामी कुश्ती 15 मिनट तक चली,मुकाबला बराबरी परशाहनेवाजपुर के दंगल में सौ से अधिक पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवायाजौनपुर के सुजीत ने सैफई के गोलू को हरा कर खूब वाहवाही बटोरी,तो वही तुलसीपुर के भगवानदीन ने बनारस के ओमप्रकाश को हरा कर अपना जादू बिखेराऐसे आयोजन समाज की जीवंतता और एकरूपता के परिचायक, हम प्रतिस्पर्द्धा तो हैं, किंतु विरोधी न होकर परस्पर पूरक: खब्बू तिवारीकुश्ती के माध्यम से सभी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने की प्रेरणा के इस अभियान में सभी का सहयोग प्रशंसनीय है: श्यामजी दूबेअयोध्या। रामनगरी के हलकारक पुरवा की परम्परागत कार्तिक पूर्णिमा पर शाहनेवाजपुर के पूर्व प्रधान एवं जाने-माने समाजसेवी श्यामजी दुबे के संयोजन में आयोजित दंगल कुश्ती प्रेमियों में उत्साह का संचार करने वाला रहा। शाहनेवाजपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित दंगल के दौरान सौ से अधिक पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
सर्वाधिक प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबला जौनपुर के निगम एवं सहारनपुर के शारिक पहलवान के बीच हुआ। 51 हजार की इनामी कुश्ती 15 मिनट तक चली। दर्शक दिल थाम कर परिणाम का इंतजार करते रहे, किंतु दोनों पहलवानों ने अंतिम समय तक पूरा जोर लगाए रखा और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। 21 हजार के इनाम वाले एक अन्य प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में जौनपुर के सुजीत ने सैफई के गोलू को हरा कर खूब वाहवाही बटोरी। यह मुकाबला 10 मिनट का था, किंतु परिणाम सातवें मिनट में ही आ गया। तुलसीपुर के भगवानदीन ने बनारस के ओमप्रकाश को हरा कर अपना जादू बिखेरा। 15 हजार का इनामी मुकाबला 10 मिनट तक चला। शाहनेवाजपुर के ही उत्कर्ष ने नंदिनीनगर के सनी को मात्र दो मिनट में हरा कर पांच हजार का इनाम हासिल करने के साथ स्थानीय प्रशंसकों को चहकने का मौका दिया। इससे पूर्व गोसाईंगंज के विधायक रहे भाजपा नेता इंद्रप्रताप तिवारी ने पहलवानों के हाथ मिलवा कर कुश्ती का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, ऐसे आयोजन समाज की जीवंतता और एकरूपता के परिचायक हैं और यह बताते हैं कि हम प्रतिस्पर्द्धा तो हैं, किंतु विरोधी न होकर परस्पर पूरक हैं। श्यामजी दुबे ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा, कुश्ती के माध्यम से सभी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने की प्रेरणा के इस अभियान में सभी का सहयोग प्रशंसनीय है। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत पहलवान राजेश दास, हनुमानगढ़ी से जुड़े समाजसेवी महंत मामादास, लवकुश दास, सूर्यभान दास, उपेंद्र दास,कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम पहलवान, समाजसेवी नन्हे मियां, युवा भाजपा नेता विशाल मिश्र आदि उपस्थित रहे।