Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

आमों के बंगले में विराजे दुल्हा सरकार जी, भक्ति और सौंदर्य का दिखा : श्री जानकी महल ट्रस्ट की अनूठी पहल, पूजन के बाद जरूरतमंदों व श्रद्धालुओं में बांटा गया प्रसाद

आमों के बंगले में विराजे दुल्हा सरकार जी, भक्ति और सौंदर्य का दिखा अद्भुत संगम

श्री जानकी महल ट्रस्ट की अनूठी पहल, पूजन के बाद जरूरतमंदों व श्रद्धालुओं में बांटा गया प्रसाद

अयोध्या। ज्येष्ठ मास की प्रचंड गर्मी में भगवान को शीतलता अर्पित करने की अनूठी परंपरा के तहत अयोध्या के श्री जानकी महल ट्रस्ट में शनिवार को 600 किलो आमों से भव्य बंगला सजाया गया। कंवरजीत, दशहरी और लंगड़ा प्रजाति के आमों से बने इस आकर्षक आम बंगले में दुल्हा ठाकुर जी व किशोरी जी को विराजमान कर विशेष पूजन-अर्चन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बतादें ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी के बीच भगवान को शीतलता एवं विशेष सेवा अर्पित करने की परंपरा के तहत शनिवार को रामनगरी के श्री जानकी महल ट्रस्ट में अनूठा धार्मिक आयोजन देखने को मिला। यहां फूल बंगले की परंपरा से हटकर 600 किलो आम से दुल्हा ठाकुर जी व किशोरी जी का आकर्षक एवं भव्य बंगला सजाया गया। विशेष श्रृंगार के मध्य ठाकुर जी को आम के बंगले में विराजमान कर विधि-विधान से आरती एवं पूजन किया गया।श्री जानकी महल ट्रस्ट के ट्रस्टी आदित्य सुल्तानिया ने बताया कि सनातन परंपरा में भगवान के विग्रह को सजीव स्वरूप मानकर उनकी सेवा की जाती है। ज्येष्ठ मास में जहां ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने के लिए फूल बंगले सजाए जाते हैं, वहीं आम का मौसम होने के कारण उनके मन में यह भाव जागृत हुआ कि फलों के राजा आम से ठाकुर जी का विशेष बंगला सजाया जाए।उन्होंने कहा कि यह विचार उनकी व्यक्तिगत कल्पना नहीं, बल्कि दुल्हा ठाकुर जी व किशोरी जी की प्रेरणा का परिणाम है। भगवान की कृपा से मन में यह भावना आई कि इस वर्ष फूलों के स्थान पर आम के बंगले में ठाकुर जी को विराजमान कर उनकी विशेष सेवा की जाए तथा बाद में इन आमों को प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं, गरीबों और जरूरतमंदों में वितरित किया जाए।आदित्य सुल्तानिया ने बताया कि बंगले के निर्माण में लगभग 600 किलो आम का उपयोग किया गया। इसमें गोरखपुर क्षेत्र का प्रसिद्ध कंवरजीत आम, दशहरी तथा लंगड़ा प्रजाति के आम शामिल रहे। इन विभिन्न किस्मों के आमों से तैयार बंगला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।पूजन-अर्चन के पश्चात बंगले में प्रयुक्त आमों को प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं, रामभक्तों एवं जरूरतमंद लोगों में वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं ने इसे ठाकुर जी की विशेष कृपा बताते हुए आयोजन की सराहना की।श्री जानकी महल ट्रस्ट में आयोजित यह अनूठा आम बंगला दर्शनार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के दर्शन कर सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें