Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

अयोध्या के प्रथम महापौर एवं परमहंस पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक को जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी, बधाइयों का

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

करतलिया बाबा आश्रम में हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन : भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

करतलिया बाबा आश्रम में हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन, रामबक्श यादव को सौंपी गई सचिव की जिम्मेदारी; संतों को एकजुट कर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संकल्प

अयोध्या। भक्ति आंदोलन मंच न्यास की बैठक रविवार को करतलिया बाबा आश्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संत राजर्षि रामनयन दास जी रामायणी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की।इसके तहत श्री संकट मोचन हनुमान किला एवं अखिल भारतीय तेरह भाई त्यागी के महंत परशुराम दास महाराज को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बाल योगी रामदास को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, रामबक्श यादव को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत परशुराम दास महाराज ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। संगठन की मजबूती, संतों के सम्मान और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर कार्य करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बाल योगी महंत रामदास ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजर्षि श्री रामनयन दास जी रामायणी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। भक्ति आंदोलन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, संत समाज को एकजुट करने तथा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।बैठक में महंत राम मिलन शरण, महेश दास, रामदास, हरनारायण यादव, शत्रुघ्न दास, रामकिशन शरण, जितेंद्र दास, किशोरी शरण, राम कन्हैया दास, मानस कुमार सहित अन्य संतजन उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें