Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

बाबा साहब ने देश को जो अधिकार दिए, उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना : अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अयोध्या में श्रद्धांजलि, समाजवादियों ने विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

बाबा साहब ने देश को जो अधिकार दिए, उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना समाजवादियों की प्राथमिकता: पवन

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अयोध्या में श्रद्धांजलि, समाजवादियों ने विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

सरदार पटेल नगर वार्ड में मिथलेश यादव सोनू के नेतृत्व में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित हुआ

अयोध्या। श्रीराम नगरी अयोध्या में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ उन्हें नमन किया। नगर निगम अयोध्या के सरदार पटेल नगर वार्ड में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। सोमवार सायंकाल चूड़ामणि चौराहे के निकट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसके बाद सपा पार्षद इंद्रावती यादव व उनके प्रतिनिधि मिथिलेश यादव उर्फ सोनू तथा पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ‘पवन’ सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ‘पवन’ ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा और भारतीय संविधान के मूल्यों को सर्वोपरि मानती रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश को जो अधिकार दिए, उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना समाजवादियों की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में कुछ शक्तियां संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन अखिलेश यादव जी के लोग इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने बाबा साहब के योगदान को विस्तार से बताते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का सपना एक ऐसे भारत का निर्माण करना था, जहां सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता हो। वे चाहते थे कि समाज का हर वर्ग, विशेषकर वंचित और कमजोर तबका, स्वतंत्रता और समान अवसरों का पूर्ण लाभ उठा सके। उन्होंने जातिवाद और सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया।इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव ‘सोनू’ ने कहा कि जयंती की पूर्व संध्या पर बाबा साहब को नमन करते हुए सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल नगर वार्ड में प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है, ताकि नई पीढ़ी उनके संघर्ष और योगदान से प्रेरणा ले सके।कार्यक्रम की शुरुआत में मिथिलेश यादव ‘सोनू’ द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ‘पवन’ सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने क्रमवार बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सरदार पटेल नगर वार्ड के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इस मौके पर दशरथ कुंड वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शिवकुमार यादव लूलुर, जिला महासचिव शिक्षक सभा धनश्याम यादव, रवि यादव, वैभव सिंह, विद्वान सिंह, विकास वर्मा,राजेश कनौजिया, समीर,अमित यादव, सत्येंद्र पटेल, अतुल कुमार,वीरेंद्र गौतम, राम बदल, मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें