Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

मैक्स हॉस्पिटल ने अयोध्या में शुरू की न्यूरोलॉजी व ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी : स्ट्रोक,माइग्रेन, एपिलेप्सी व मूवमेंट डिसऑर्डर्स जैसी बीमारियों के लिए समय पर इलाज जरूरी : डॉ. देबज्योति धर

स्ट्रोक,माइग्रेन, एपिलेप्सी व मूवमेंट डिसऑर्डर्स जैसी बीमारियों के लिए समय पर इलाज जरूरी : डॉ. देबज्योति धर

मैक्स हॉस्पिटल ने अयोध्या में शुरू की न्यूरोलॉजी व ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवा

अयोध्या। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, ने आज अयोध्या में विशेष न्यूरोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। यह पहल शहर की दो प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्रों निर्मला हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर और रेनू मेमोरियल ऑर्थो एंड मेडिकल सेंटर के सहयोग से की गई है।

इन सेवाओं का शुभारंभ डॉ. ऋषभ जायसवाल, सीनियर कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट, और डॉ. देबज्योति धर, एसोसिएट कंसल्टेंट दृ न्यूरोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ की उपस्थिति में किया गया। डॉ. ऋषभ जायसवाल, हर महीने के दूसरे बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रेनू मेमोरियल ऑर्थो एंड मेडिकल सेंटर और  डॉ. देबज्योति धर, हर महीने के दूसरे बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्मला हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर, अयोध्या में परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे। डॉ. ऋषभ जायसवाल, सीनियर कंसल्टेंट दृ ऑर्थोपेडिक सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, ने कहा, “हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं जैसे गठिया, फ्रैक्चर और खेल संबंधित चोटों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जॉइंट रिप्लेसमेंट, आर्थोस्कोपी और ट्रॉमा मैनेजमेंट में आई नई तकनीकों के साथ, मरीजों को सही समय पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलना बेहद जरूरी है। हमारी ओपीडी सेवाएं अयोध्या और आस-पास के जिलों के लोगों के लिए इस आवश्यकता को पूरा करेंगी।“

डॉ. देबज्योति धर, एसोसिएट कंसल्टेंट दृ न्यूरोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, ने कहा, “अयोध्या में इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत से मरीजों को उनके घर के पास ही विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिकल देखभाल उपलब्ध होगी। स्ट्रोक, माइग्रेन, एपिलेप्सी और मूवमेंट डिसऑर्डर्स जैसी बीमारियों के लिए समय पर निदान और इलाज आवश्यक है। इस पहल के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि अब क्षेत्र के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए दूर-दराज़ की यात्रा न करनी पड़े।“ इन ओपीडी सेवाओं के अंतर्गत न्यूरोलॉजी विभाग में माइग्रेन, स्ट्रोक, एपिलेप्सी, न्यूरोजेनेटिक और बच्चों में होने वाले न्यूरोलॉजिकल विकारों का इलाज किया जाएगा। वहीं ऑर्थोपेडिक्स के अंतर्गत घुटना और कुल्हा प्रत्यारोपण, आर्थोस्कोपी, जटिल ट्रॉमा, विकृति सुधार और बाल हड्डी रोग से संबंधित सेवाएं दी जाएंगी। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं विशेषकर कैंसर के इलाज की पहुंच को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्नत, उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाने के लिए समर्पित है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें