Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

सरयू तट पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब,अधिकमास में होगा भव्य अनुष्ठान : हनुमान किला के महंत परशुराम दास महाराज की अध्यक्षता में होगा आयोजन, पूर्व सांसद लल्लू सिंह व राम भाई पाल होंगे अतिथि

अधिकमास के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या एक बार फिर भक्ति और आस्था के अद्भुत संगम की साक्षी बनने जा रही है। कल यानी 14 जून, रविवार को मां सरयू के पावन तट पर एक भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु मां सरयू को विशाल चुनरी अर्पित करेंगे।

आयोजकों के अनुसार यह चुनरी सरयू तट के एक छोर से दूसरे छोर तक चढ़ाई जाएगी, जो श्रद्धा, समर्पण और सनातन परंपरा का अद्भुत प्रतीक बनेगी। इसके उपरांत मां सरयू का दिव्य एवं भव्य अभिषेक सवा कुंतल दूध से किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

यह विशेष आयोजन अवध उत्थान समिति के तत्वावधान में संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हनुमान किला के महंत परशुराम दास महाराज करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद लल्लू सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में समाजसेवी राम भाई पाल तथा भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह बाबा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आयोजकों का कहना है कि अधिकमास में मां सरयू की पूजा-अर्चना और अभिषेक का विशेष महत्व है। इसी उद्देश्य से हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ यह भव्य आयोजन किया जा रहा है।

तो अगर आप भी रामनगरी की इस दिव्य और अलौकिक आध्यात्मिक अनुभूति के साक्षी बनना चाहते हैं, तो मां सरयू के तट पर आयोजित इस भव्य आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें