Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

योगेश्वर श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहम को चूर चूर कर दिया: यादराम : प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग में श्रीमद् भागवत कथा का उल्लास अपने चरम पर

योगेश्वर श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहम को चूर चूर कर दिया: यादराम

प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग में श्रीमद् भागवत कथा का उल्लास अपने चरम पर

अयोध्या। प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग में श्रीमद् भागवत कथा का उल्लास अपने चरम पर है। पूरे मंदिर में भक्ति का उल्लास छाया है। मंदिर में चल रहें श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिवस की बेला में पूर्णानंद आश्रम गोवर्धन मथुरा के प्रख्यात कथावाचक यादराम शास्त्री जी ने गोवर्धन लीला के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। उनके नामकरण और पूतना वध के साथ माखनचोरी की लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। शास्त्री ने बताया कि भगवान ने अपनी लीलाओं से जहां कंस के भेजे विभिन्न राक्षसों का संहार किया, वहीं ब्रज के लोगों को आनंद प्रदान किया।

‌ शास्त्री जी ने कहा कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर अहम हो गया था। उसका गर्व दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रजमंडल पर भारी बरसात कराई। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिनों के बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ। शास्त्री जी ने कहा कि योग योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण की माया के बस में इस पृथ्वी पर रह रहे चराचर जीव है और भगवान घमंड का खत्म करते हैं। इंद्र के अहम को उन्होंने चूर-चूर कर दिया और भक्तों की भक्ति की रक्षा की। महोत्सव की अध्यक्षता हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महराज कर रहें है।महोत्सव का आयोजन श्रीमद् भागवत सेवा समिति टिमरनी हरदा मध्यप्रदेश के तत्वावधान में हो रहा है। कथा का संयोजन पुजारी योगेंद्र दास,सुनील दास,रोहित शास्त्री व नितेश शास्त्री कर रहें है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें