Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

शिक्षक की पिटाई से छात्रा बेहोश, हंगामे के बाद आरोपी हटाया गया : शिक्षक पर ट्यूशन के लिए दवाब बनाने का है आरोप

शिक्षक की पिटाई से छात्रा बेहोश, हंगामे के बाद आरोपी हटाया गया

शिक्षक पर ट्यूशन के लिए दवाब बनाने का है आरोप

अयोध्या। बीकापुर के भारती इंटर कॉलेज में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा 9 की छात्रा को शिक्षक ने डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा कि वह बेहोश हो गई। करीब दो घंटे तक बेहोशी की हालत में रहने के बाद छात्रा को सीएचसी बीकापुर से जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा।

आरोप संविदा शिक्षक इंद्रसेन यादव पर लगा है। घटना के दौरान जब दो अन्य छात्राओं ने उसे रोकने का प्रयास किया तो शिक्षक ने उनकी भी पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के कई शिक्षक ट्यूशन पढ़ाते हैं। जो छात्र-छात्राएं ट्यूशन नहीं पढ़ते, उन्हें कक्षा में प्रताड़ित किया जाता है। घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीण स्कूल गेट पर एकत्र हो गए और धरनादृप्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी शिक्षक की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और जांच कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विद्यालय प्रबंधक ने बताया कि घटना की जांच के लिए समिति गठित की गई है। दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल छात्रा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और वह सदमे में बताई जा रही है। वहीं, इस घटना से क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें