Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

पूर्वजों के तर्पण हेतु गया जगन्नाथ की यात्रा पर रवाना हुए सांसद अवधेश : संन्यासी भेष भूषा में पैतृक गांव सुरवारी पूरे लच्छन तिवारी में अपने माता-पिता व भाई की समाधि स्थल पर किया पिंडदान

पूर्वजों के तर्पण हेतु गया जगन्नाथ की यात्रा पर रवाना हुए सांसद अवधेश प्रसाद

संन्यासी भेष भूषा में पैतृक गांव सुरवारी पूरे लच्छन तिवारी में अपने माता-पिता व भाई की समाधि स्थल पर किया पिंडदान

अयोध्या। शनिवार को पितृ पक्ष सपा सांसद अवधेश प्रसाद पितरों के तर्पण हेतु गया जगन्नाथ की यात्रा पर रवाना हुए। संन्यासी भेष भूषा में सांसद अवधेश प्रसाद ने अपने पैतृक गांव सुरवारी पूरे लच्छन तिवारी में अपने माता-पिता व अपने भाई की समाधि स्थल पर पिंडदान किया इसके बाद अपने ननिहाल शेखपुरा जाफर पहुंचे जहां पर उन्होंने अच्छत छीटना प्रारंभ किया तो बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं गीत गाते हुए सांसद अवधेश प्रसाद से मिलने पहुंच गई। सांसद अवधेश प्रसाद ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। सभी कर्मकांड करने के बाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद अपने पैतृक गांव सुरवारी से गया जगन्नाथ जी की यात्रा पर रवाना हुए। सांसद अवधेश प्रसाद की गया जगन्नाथ की यात्रा आलोचकों के मुंह पर तमाचा है। सांसद अवधेश प्रसाद को यात्रा पर विदा करने बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता,कार्यकर्ता के अलावा हजारों की संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडे ने बताया कि सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव,पूर्व मंत्री पवन पांडे,पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव,पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ़ रुश्दी मियां, वरिष्ठ सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, रामसागर वर्मा, मोहम्मद अली,भदरसा अध्यक्ष मोहम्मद राशिद,नगर पालिका रुदौली के अध्यक्ष जब्बार अली, शावेज़ जाफरी, छोटेलाल यादव,रामजी पाल, इंद्रपाल यादव,पृथ्वीराज यादव, सरोज यादव,रोली यादव,सरफराज नसरुल्लाह, लालदेव चौरसिया, बाबा रामदीन यादव, अनिल विश्वकर्मा, अरविंद वर्मा, रामकरन यादव, अवधेश यादव,बजरंग पासवान, प्रह्लाद रावत सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने सांसद अवधेश प्रसाद को गया जगन्नाथ जी की यात्रा पर बधाई व शुभकामनाएं दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें