Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

राम मंदिर की गरिमा से खिलवाड़ असहनीय: तेज नारायण पांडे : दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

राम मंदिर की गरिमा से खिलवाड़ असहनीय: तेज नारायण पांडे

दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने राम मंदिर में दान व्यवस्था में सामने आई अनियमितताओं पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि-ख़ुद मालियों ने बेच दी गुलशन की आबरू, ऐसा तो कारोबार किसी ने नहीं किया। चुभने लगे जो ख़ार, तो शिकवा सभी को है, बोते समय किसी ने विचार नहीं किया। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के पावन मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों की आस्था एवं विश्वास के साथ जिस प्रकार का खिलवाड़ हुआ है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं देश के सभी परम पूज्य शंकराचार्यगण, अयोध्या धाम के पूज्य संत-महात्माओं एवं धर्माचार्यों से विनम्र निवेदन करता हूँ कि वे इस गंभीर विषय पर आगे आकर अपनी आवाज़ बुलंद करें तथा ऐसी ठोस व्यवस्था सुनिश्चित कराएँ कि भविष्य में प्रभु श्रीराम जी के पावन मंदिर में इस प्रकार की कोई घटना दोबारा न हो। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी का मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और सनातन संस्कृति का सर्वाेच्च प्रतीक है। आस्था के इस पवित्र केंद्र के साथ किसी भी प्रकार की लूट, डकैती या अनियमितता किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती। ऐसे कृत्यों में संलिप्त दोषियों को मंदिर व्यवस्था से तत्काल बाहर किया जाए तथा संपूर्ण व्यवस्था को पारदर्शी, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का विश्वास सदैव अक्षुण्ण बना रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें