Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

रामनगरी में जेई ने किए बड़े-बड़े घोटाले, तैयार की अकूत सम्पत्ति : स्टीमेट न टेंडर, अपने गांव नवीगंज तक बनवा ली विद्युत लाइन

रामनगरी में जेई ने किए बड़े-बड़े घोटाले, तैयार की अकूत सम्पत्ति

स्टीमेट न टेंडर, अपने गांव नवीगंज तक बनवा ली विद्युत लाइन

रुदौली विधायक ने मुख्यमंत्री से की जेई के खिलाफ जांच की मांग, विभाग में मचा हड़कंप

विधायक ने जेई पर लगाया प्रापर्टी डीलर बन बेनामी सम्पत्ति तैयार करने का आरोप

अयोध्या। जेई नरेश जायसवाल ने प्रापर्टी डीलर बन अकूत सम्पत्ति तैयार कर ली है। इन्होंने निराला नगर अयोध्या में दो डबल स्टोरी मकान बनाया है, और तैनाती स्थल बिजली घर चौक के बगल में कामार्शिलय भवन भी इनके द्वारा बनाया गया है। उक्त कामाशिंलय भवन में ही इनके द्वारा अपने पुत्र व पुत्रवधु के नाम से सोलर एजेन्सी भी चलाई जा रही है और उपभोक्ताओं को अपने यहाँ से ही सोलर की खरीददारी के लिये बाध्य करते है, कहते हैं कि नहीं तो तुम्हारा विद्युत संबंधी कार्य रोक दिये जायेंगे। इनके द्वारा किये जा रहे प्रापर्टी डीलिंग के कार्य में मुख्य अभियन्ता (विद्युत) अशोक कुमार चौरसिया भी पार्टनर हैं। इनके लिये मुख्य अभियन्ता अशोक कुमार चौरसिया ने डीओ लेटर भी लिखा है कि इनका स्थानान्तरण कहीं न किया जाय। जबकि मुख्य अभियन्ता के द्वारा कई विधवा महिलाओं का स्थानान्तरण दूसरे जिले में कर दिया गया है। जबकि कुछ महिलाओं की सेवानिवृत्त की अवधि 6 माह शेष है। इस तरह ये अधिकारी आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुख्य अभियन्ता अशोक कुमार चौरसिया व नरेश जायसवाल, जेई (विद्युत) के द्वारा किये गये कार्यों एवं इनकी सम्पति की टेक्निकल एडवाईजरी कमेटी (टीएसी) से जांच कराई जाय। विधायक के इस गरम रुख को देखकर बिजली विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों में हडकंप मच गया है। लोगों का मानना है कि विधायक की मांग पर यदि सरकार निष्पक्ष जाँच कराएगी तो कभी और बड़े भ्रष्टाचार के मामले सामने आएंगे।

अयोध्या जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में रहते हुए बिजली विभाग में भारी घोटाले कर अकूत सम्पत्ति तैयार करने वाले जेई नरेश जायसवाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ( भाजपा विधान मण्डल दल के सचेतक एवं लोक लेखा समिति उत्तर प्रदेश के सदस्य) ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने जेई पर गंभीर आरोप लगाते हुए जेई द्वारा किए गए घोटालों की जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है।

विधायक राम चन्द्र यादव की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि, जेई नरेश जायसवाल, वर्ष 2003 से फैजाबाद नगर मे ही विभिन्न स्थानों (सिविल लाइन, लालबाग, नाका व रामकी पैडी) पर जेई के पद पर विद्युत विभाग में कार्यरत हैं। इनके द्वारा बिजनेस प्लान वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-2024, 2024-25 में स्टोर से कितनी सामग्री निर्गत हुई व इन्होंने कितनी सामग्री का प्रयोग किया। इसकी जाँच किसी अन्य बाहर की टेक्निकल एजेन्सी से कराया जाना अत्यन्त आवश्यक है। विधायक ने पत्र में कहा है कि जेई ने सरकारी बजट का दुरूपयोग कर अपने गांव में लगभग तीन किमी लम्बी बिजली की लाइन बनवा ली है। जांच का विषय है कि इनके पैतृक गाँव नवीगंज सोहावल, जनपद अयोध्या में 11 केबी की लाइन किस मद से बनी है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें