Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

दलितों पर लगातार बढ़ते जा रहे अत्याचार : अवधेश प्रसाद : वीरांगना उदा देवी पासी की पुण्यतिथि 16 नवंबर को सपा सांसद करेंगे सत्याग्रह

दलितों पर लगातार बढ़ते जा रहे अत्याचार : अवधेश प्रसाद

वीरांगना उदा देवी पासी की पुण्यतिथि 16 नवंबर को सपा सांसद करेंगे सत्याग्रह

अयोध्या। सूबे की राजधानी लखनऊ के काकोरी में दलित के साथ आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कथित अभद्रता को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के विरोध में वे सत्याग्रह करेंगे। अवधेश प्रसाद ने बताया कि इस सत्याग्रह की घोषणा वे 16 नवंबर को वीरांगना उदा देवी पासी की पुण्यतिथि के मौके पर करेंगे। सांसद ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब पूरा देश दीपावली मना रहा था, तब लखनऊ के काकोरी में एक वृद्ध और बीमार दलित व्यक्ति मंदिर के चबूतरे पर बैठा था। खांसते समय उसके कपड़ों में मूत्र निकल गया, जिसके बाद आरएसएस और भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और उसके गले पर पैर रखकर मूत्र पिलाया। अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक है और समाज को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ वे शांतिपूर्ण सत्याग्रह करेंगे ताकि समाज में समानता और न्याय की भावना बनी रहे।

दीपोत्सव में न बुलाए जाने के सवाल पर सपा सांसद ने कहा कि “अगर मुझे दीपोत्सव में बुलाया गया होता तो मैं सारा काम छोड़कर नंगे पांव दौड़कर जाता, लेकिन भाजपा के नेताओं ने मुझे नहीं बुलाया।“ वहीं 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में आमंत्रण को लेकर उन्होंने कहा कि अगर मुझे बुलाया गया तो मैं जरूर जाऊंगा। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, ओपी पासवान, बृजेश सिंह चौहान, रितेश यादव, महिला सभा की जिला अध्यक्ष सरोज यादव भी मौजूद थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें