Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

जिस मकान में चकला घर चलता पाया गया है, उस पर बुलडोजर चलाया जाए: अवधेश : सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप कहा, पुलिस इस अवैध कारोबार को दे रही थी संरक्षण

जिस मकान में चकला घर चलता पाया गया है, उस पर बुलडोजर चलाया जाए: अवधेश प्रसाद

सेक्स रैकेट के खुलासे पर गरमाई राजनीति

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

कहा, पुलिस इस अवैध कारोबार को दे रही थी संरक्षण

अयोध्या। शहर के फतेहगंज स्थित खीर गली में पुलिस ने बीते 20 सितंबर को सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। छापेमारी के दौरान 11 महिलाओं को बरामद किया गया। इस खुलासे के बाद अब राजनीति भी गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बुधवार को शाने अवध सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि फतेहगंज चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर पिछले कई साल से चकला घर संचालित हो रहा था, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस अवैध कारोबार को संरक्षण दे रही थी। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि इस गली में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था, जिसके कारण आसपास के घरों में लड़के-लड़कियों की शादी तक में दिक्कतें आ रही थीं। सांसद ने मांग की कि जिस मकान में चकला घर चलता पाया गया है, उस पर बुलडोजर चलाया जाए सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि जब से यहां यह धंधा चल रहा था, उस दौरान फतेहगंज चौकी पर जो भी चौकी इंचार्ज रहे हैं, चाहे वे रिटायर क्यों न हो गए हों, उन पर भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। अवधेश प्रसाद ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी को इस कृत्य से बदनाम किया गया है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें