Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामजन्मोत्सव पर सजा सिद्ध पीठ श्यामा सदन मंदिर

बमबम यादव

Sat, Apr 13, 2024

जन कल्याणार्थ श्री राम महायज्ञ महोत्सव का 41 वां वर्ष, श्यामा सदन में उत्सव का उल्लास

पूर्वाचार्यों की त्याग,तपस्या से अवलोकित है मंदिर परिसर

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के प्रसिद्ध पीठों में शुमार श्यामा सदन मंदिर जो त्याग, तपस्या साधना का केंद्र भी है। मंदिर में सभी उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लगातार 41वर्षों से मंदिर में श्रीराम महायज्ञ महोत्सव का दिव्य आयोजन जन कल्याणार्थ चैत्रराम नवमी पर होता आ रहा है। अपनी परम्पराओं का निर्वहन करते हुए श्यामा सदन पीठाधीश्वर महंत श्रीधर दास महाराज इस बार चैत्रराम नवमी पर 41वां जन कल्याणार्थ श्री राम महायज्ञ महोत्सव बड़े ही हावभाव से मना रहें है। जो जिसमें जन कल्याणार्थ आहुतियां डाली जा रही है। श्यामा सदन पीठाधीश्वर महंत श्रीधर दास महाराज ने बताया कि पूज्य परमहंस श्री रामकिंकर दास जी महाराज के कृपापात्र श्री लालसखे जी महाराज के कृपापात्र पूज्य गुरुदेव भगवान श्री संत गोपाल दास जी महाराज के आशीर्वाद से यह उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन श्रीमद् वाल्मीकि नवाह परायण पाठ हो रहा है। मुख्य उत्सव 17 अप्रैल बुधवार को श्रीराम नवमी पर भगवान का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। यह उत्सव श्री श्यामा सदन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट रामघाट के तत्वावधान में हो रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें