Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अयोध्या एकेडमी के प्रतिभाशाली छात्रों ने जेईई मेन में पाई सफलता : सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

अयोध्या एकेडमी के प्रतिभाशाली छात्रों ने जेईई मेन में पाई सफलता

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

अयोध्या। अयोध्या एकेडमी के प्रतिभाशाली छात्र सौरभ कुमार ने  व सुमित तिवारी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) 2026 (सेशन-2) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। सौरभ ने कुल 98.10 व सुमित ने कुल 96.64 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। छात्र सौरभ गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान तीनों विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। तो सुमित ने गणित, भौतिकी एवं रसायन विज्ञान तीनों विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन दोनों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर है।

विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप तिवारी एवं शिक्षकों ने सौरभ व सुमित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सौरभ व सुमित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।

सौरभ, सुमित की इस उपलब्धि से अयोध्या एकेडमी के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सौम्या अचारी ने बताया कि विद्यालय हमेशा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार,मृत्युञ्जय मिश्रा, संदीप यादव, शालिंदी सिंह, शिशिर मिश्रा, अर्जुन गुप्ता, खुशबू पाण्डेय, खुशबू चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें