Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

भक्ति की अविरल धारा में बही रामनगरी, कलश यात्रा से श्री सियपिय मिलन महोत्सव का शुभारंभ

वेस्टलैंड बुक्स की ‘सीईंग एक्वली’ में विश्व के 13 हिंदू धर्मगुरुओं के साथ मिली जगह, समता और मानवता के विचारों को किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अयोध्या के पांच शिक्षकों को मिलेगा ‘मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान’ : समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा 3 सितंबर को होगा समारोह, आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि

अयोध्या के पांच शिक्षकों को मिलेगा ‘मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान’

समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा 3 सितंबर को होगा समारोह, आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि

अयोध्या। समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर तीन सितंबर को ‘मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान 2025-26’ समारोह का आयोजन किया जाएगा। गुलाबबाड़ी स्थित समाजवादी पार्टी लोहिया भवन में दोपहर एक बजे होने वाले समारोह में जनपद के पांच उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी रविवार को संगठन के जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव होंगे। विशिष्ट अतिथि शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह पटेल, प्रमुख महासचिव डॉ. कमलेश यादव और मंडल प्रभारी डॉ. जितेंद्र मिश्रा होंगे। सम्मान की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी और तब से यह आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इस वर्ष चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी होने के कारण समारोह एक दिन पूर्व आयोजित किया जा रहा है। इसबार सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों में डॉ. मीनाक्षी यादव, कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय उसरू अमोना, मसौधा,  सुल्ताना बानो, सहायक अध्यापिका राजकीय हाईस्कूल बहरास, रुदौली, राकेश कुमार वर्मा, सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्दीपुर नघरा, हैरिंग्टीनगंज, बृजेश कुमार, कार्यवाहक प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय कलापुर, मवई तथा डॉ. जन्मेजय तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर, का.सु. साकेत महाविद्यालय शामिल हैं। सम्मान समारोह के बाद शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी भी आयोजित होगी। इसमें सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष सहित अन्य वक्ता शिक्षकों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनपद के शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया है। प्र्रेसवार्ता के दौरान शिक्षक सभा  महासचिव डॉ. घनश्याम यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, चयन समिति के सदस्य  विमल सिंह यादव, प्रभाकर सिंह, तहसीलदार सिंह, अमरनाथ सिंह, प्रदीप कुमार तिवारी, रणधीर सिंह, अवनीश प्रताप सिंह, मृत्युंजय सिंह, मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें