Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

छाती की किसी भी समस्या को न करें अनदेखा : डॉ. फाराह  : कहा-ब्रेस्ट कैंसर से लड़ाई में सबसे असरदार हथियार है समय पर पहचान और सही इलाज की शुरुआत

छाती की किसी भी समस्या को न करें अनदेखा : डॉ. फाराह 

कहा-ब्रेस्ट कैंसर से लड़ाई में सबसे असरदार हथियार है समय पर पहचान और सही इलाज की शुरुआत

मैक्स हॉस्पिटल ने अयोध्या में शुरू की ब्रेस्ट कैंसर की विशेष ओपीडी सेवाएं

अयोध्या। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैंसर इलाज की सुविधाओं को और सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, ने अयोध्या में अपनी विशेष ब्रेस्ट कैंसर ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। यह सेवा शहर के देवा मेमोरियल मेडिकल, सर्जिकल एंड मैटर्निटी नर्सिंग होम के सहयोग से शुरू की गई है। इस विशेष ओपीडी सेवा का शुभारंभ डॉ. फाराह अरशद, एसोसिएट डायरेक्टर दृ ब्रेस्ट एंड एंडोक्राइन सर्जरी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, की उपस्थिति में हुआ। डॉ. फाराह अरशद, अब हर महीने के तीसरे गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक देवा मेमोरियल मेडिकल, सर्जिकल एंड मैटर्निटी नर्सिंग होम, देवकली रोड, अयोध्या, में मरीजों को परामर्श देने और फॉलो-अप के लिए मौजूद रहेंगी।  शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए, डॉ. फाराह अरशद, एसोसिएट डायरेक्टर- ब्रेस्ट एंड एंडोक्राइन सर्जरी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, ने कहा कि छाती में होने वाली किसी भी समस्या को अनदेखा नही करना चाहिए क्योंकि “ब्रेस्ट कैंसर से लड़ाई में सबसे असरदार हथियार है समय पर पहचान और सही इलाज की शुरुआत। अयोध्या में ओपीडी सेवाओं के जरिये हमारा उद्देश्य उन महिलाओं तक पहुंचना है जिन्हें विशेष इलाज की सुविधा आसानी से नहीं मिल पाती। नियमित जांच, शुरुआती पहचान और जागरूकता ही जीवन बचा सकती है, क्योंकि शुरुआती चरण में बीमारी पकड़ में आने पर इलाज आसान होता है और मरीज के पूरी तरह ठीक होने की संभावना लगभग पूरी होती है। लेकिन अगर बीमारी देर से पकड़ में आती है, तो इलाज न सिर्फ जटिल बल्कि काफी महंगा भी हो जाता है। अयोध्या में इन नई ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के साथ, मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अपनी पहुंच लगातार बढ़ा रहा है, ताकि छोटे शहरों के मरीजों को भी लंबा सफर तय किए बिना ही उच्चस्तरीय कैंसर उपचार और विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें