Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

आरटीओ प्रशासन ने सीधे सवाद व पैम्पलेट से पढ़ाया सडक सुरक्षा का पाठ : ऋतु सिंह ने चालकों से की अपील, सडक पर सुरक्षित चलें क्योंकि जीवन हैं अनमोल

आरटीओ प्रशासन ने सीधे सवाद व पैम्पलेट से पढ़ाया सडक सुरक्षा का पाठ

ऋतु सिंह ने चालकों से की अपील, सडक पर सुरक्षित चलें क्योंकि जीवन हैं अनमोल

अयोध्या। परिवहन मंत्री द्वारा सड़क सुरक्षा को मुख्य ध्येय बनाए जाने के निर्देशों के क्रम में 01 जनवरी से 31 जनवरी, 2026 तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मंगलवार को आरटीओ (प्रशासन) ऋतु सिंह द्वारा विभागीय अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप एवं पैम्पलेट वितरण के माध्यम से सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाने स्वयं निकली। इस कड़ी में नवीन मण्डी अयोध्या व नाका चूंगी में उपस्थित वाहनों के चालकों एवं वाहन स्वामियों से संवाद कर उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के बारें में जानकारी दी गयी कि कोहरे में विशेष सावधानी बरती जाय, मानक अनुरूप रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने, वाहनों के प्रपत्र यथा- फिटनेस, बीमा, परमिट, पीयूसी, टैक्स अद्यतन वैध रखने, वैध लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाने, शराब या नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन कभी ना चलाए क्योंकि आपका जीवन परिवार और समाज के लिए अनमोल, सही लेन में वाहन चलाए, व्यवसायिक वाहन चालक वर्दी धारण करें, सीट-बेल्ट अवश्य लगायें, ओवर स्पीडिंग न करें, ओवरलोडिंग न करें एवं स्वीकृत भार सीमा में ही माल लोड करें, मार्ग विशेष पर दी गयी गति सीमा के अन्दर ही गाड़ी चलायें, वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें और यदि फोन पर बात करना आवश्यक हो तो वाहन सुरक्षित ढंग से सड़क से नीचे रोककर ही बात करें और अवैध पार्किंग या सड़क पर वाहन पार्क न करें क्योंकि इससे दुर्घटना होने की संभावना होती है। मौके पर सभी चालकों के लाइसेंस भी देखे गये।

इसके अतिरिक्त चालकों को राहवीर योजना, हिट एण्ड रन योजना की जानकारी देते हुए उन्हें घायलों को मदद हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यह भी बताया गया राहवीर योजना के तहत गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर 25,000 की धनराशि सरकार द्वारा पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाती है। अधिकत्तर वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगे पाये गये और जिन वाहनों पर नही लगे थे उन पर निःशुल्क रेट्रों-रिफ्लेक्टिव टेप अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा लगाये गये। वहां खडे कुछ वाहनों के ऊपर एस्ट्रा लोहे का हुड देखकर आरटीओ द्वारा असंतोष व्यक्त करते हुए वाहन स्वामियों को तत्काल ऐसे किसी भी अतिरिक्त ढांचे को हटवाने के निर्देश दिये गये और वहाँ उपस्थित संभागीय निरीक्षक राजीव गुप्ता को भी निर्देश दिये गये कि उक्त वाहनों एवं अन्य वाहनों की फिटनेस में भी इन तथ्यों का विशेष ध्यान दिया जाय एवं सभी मानकों का फिटनेस प्रमाण-पत्र देते हुए कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें