Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

सरयू विहार कुंज की परंपराएं अनवरत चलती रहेगी: रसिक पीठाधीश्वर  : सरयू विहार कुंज के महंत पद पर जानकी घाट बड़ा स्थान के रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण महाराज को विधिवत नियुक्त किया गया

सरयू विहार कुंज की परंपराएं अनवरत चलती रहेगी: रसिक पीठाधीश्वर 

सरयू विहार कुंज के महंत पद पर जानकी घाट बड़ा स्थान के रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण महाराज को विधिवत नियुक्त किया गया

साकेतवासी महंत अंजनी शरण महाराज को संतों ने किया नमन

अयोध्या। सरयू विहार कुंज के महंत पद पर जानकी घाट बड़ा स्थान के रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण महाराज को विधिवत नियुक्त किया गया। सरयू विहार कुंज के साकेतवासी महंत अंजनी शरण महाराज के तेरहवीं संस्कार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या के संत-महंतों एवं मंदिर से जुड़े भक्तगणों की उपस्थिति में वैष्णव परंपरा के अनुसार कंठी, चद्दर एवं तिलक प्रदान कर उन्हें महंत घोषित किया गया।बताया गया कि साकेतवासी महंत अंजनी शरण महाराज ने अपने जीवनकाल में ही सरयू विहार कुंज, वरदराज भवन सहित मंदिर से जुड़ी समस्त चल-अचल संपत्तियों की जिम्मेदारी रजिस्टर्ड वसीयत के माध्यम से जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण महाराज को सौंप दी थी तथा उन्हें सर्वराहकार महंत नियुक्त किया था। शनिवार को संत-महंतों की सर्वसम्मति से मंदिर की संपत्तियों के रखरखाव एवं उत्सव-सवैया के संचालन हेतु उन्हें औपचारिक रूप से महंत घोषित किया गया।

रसिक पीठाधीश्वर श्रीमहंत जन्मेजय शरण महाराज ने कहा कि सरयू विहार कुंज की परंपराएं साकेतवासी महंत अंजनी शरण महाराज के मार्गदर्शन के अनुसार ही आगे बढ़ाई जाएंगी। आश्रम में निवासरत विद्यार्थियों की समुचित व्यवस्था की जाएगी तथा सभी उत्सव-सवैया वैष्णव परंपरा के अनुरूप संपन्न होंगे, इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संत-महंतों एवं श्रद्धालुओं ने दिवंगत महंत अंजनी शरण महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी वल्लभाचार्य जी महाराज, आचार्य पीठ लक्ष्मण किला के पीठाधीश्वर महंत मैथिली रमण शरण, बड़ा भक्तमाल के महंत डा. अवधेश कुमार दास, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, अखाड़ा महासचिव महंत नंदराम दास, महंत हेमंत दास, महंत गौरीशंकर दास, महामंडलेश्वर गिरीश दास,महंत रामजी शरण, महंत मनीष दास, नागा राम लखन दास, महंत डॉ ममता शास्त्री,महंत रामकुमार दास, अधिकारी छविराम दास, पार्षद रमेश दास, अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज सहित सैकड़ों संत-महंत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें