Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अयोध्या धाम में सपा ने निकाला एसआईआर जागरुकता अभियान : सरदार पटेल नगर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि मिथलेश यादव सोनू के संयोजन में चूड़ामणि चौराहे से निकली रैली

अयोध्या धाम में सपा ने निकाला एसआईआर जागरुकता अभियान

सरदार पटेल नगर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि मिथलेश यादव सोनू के संयोजन में चूड़ामणि चौराहे से निकली रैली

मतदाता सूची में प्रत्येक नागरिक का नाम होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है: मिथलेश यादव सोनू

अयोध्या। अयोध्या के सरदार पटेल नगर वार्ड नंबर 23 में गुरुवार को एसआईआर जागरूकता रैली का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। रैली का शुभारंभ वार्ड की पार्षद श्रीमती इंद्रावती यादव के सानिध्य में तथा पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव उर्फ सोनू के संयोजन में चूड़ामणि चौराहे स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। माल्यार्पण व रैली कार्यक्रम में वार्ड के सैकड़ों लोग, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं, उपस्थित होकर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए लोगों ने वार्ड की एकता और मतदाता जागरूकता को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। इसके बाद जागरूकता रैली चूड़ामणि चौराहे से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होती हुई वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। रैली के दौरान लोगों में वोटर सूची में नाम शामिल कराने को लेकर विशेष रुचि और उत्साह देखने को मिला।रैली को संबोधित करते हुए पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव सोनू ने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक नागरिक का नाम होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपील की कि वार्ड के जिन लोगों तक अभी तक एसआईआर फार्म नहीं पहुंचा है, वे तुरंत उन्हें सूचित करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह स्वयं बीएलओ से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक पात्र निवासी तक एसआईआर फार्म उपलब्ध कराएंगे।मिथिलेश यादव ने यह भी कहा कि सरदार पटेल नगर वार्ड में एक भी व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे, यही इस जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे आगे आकर अपने दस्तावेज पूरे करें और समय सीमा के भीतर अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।रैली के दौरान वार्ड के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाने में सहयोग दिया। आयोजन में मौजूद टीम ने घर-घर जाकर लोगों को एसआईआर फार्म भरने, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने तथा प्रक्रिया को सही ढंग से पूरा करने की जानकारी दी।एसआईआर जागरूकता रैली के सफल आयोजन से वार्ड में सकारात्मक संदेश गया तथा नागरिकों में मतदाता सूची सुधार अभियान को लेकर नई ऊर्जा का संचार हुआ। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से आगामी चुनावों में वार्ड का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें