Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

नवरात्र में कोयंबटूर के आदियोगी की झांकी का मिलेगा दर्शन : श्री राम जानकी मंदिर फतेहगंज में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है

नवरात्र में कोयंबटूर के आदियोगी की झांकी का मिलेगा दर्शन

श्री राम जानकी मंदिर फतेहगंज में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है
अयोध्या । श्री राम जानकी मंदिर फतेहगंज में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है । नवयुवक क्रांतिकारी संघ सेवा ट्रस्ट के  तत्वाधान में होने वाले श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव का यह 53वा वर्ष है । संघ के वरिष्ठ अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार तमिलनाडु के शहर कोयंबटूर स्थित आदियोगी की तर्ज पर विशालकाय प्रतिमा की झांकी सजाई जा रही है  । बाहरी कलाकारों द्वारा झांकी की सजावट की जा रही है । इसके अलावा पहाड़, झरने, गुफा भी झांकी में बनाये जा रहे है साथ में महाकाल, पशुपतिनाथ की भव्य प्रतिमा व महिषासुर मर्दिनी के दरबार के साथ और कई झांकियां  भी सजाई जाएगी । झांकी के दर्शन 22 सितंबर से प्रारंभ हो जाएगा । जिसमें श्रद्धालु प्रथम दिन से ही झांकियों का दर्शन कर सकेंगे । नवयुवक क्रांतिकारी संघ सेवा ट्रस्ट फतेहगंज के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण दुर्गा पूजा की तैयारी मैं जोर शोर से लगे है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें