Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

सबकी निंदा करने वाले चमगादड़ बनते हैं: अविमुक्तेश्वरानंद : प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी करने पर रामभद्राचार्य पर भड़के अविमुक्तेश्वरानंद

सबकी निंदा करने वाले चमगादड़ बनते हैं: अविमुक्तेश्वरानंद

प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी करने पर रामभद्राचार्य पर भड़के अविमुक्तेश्वरानंद

कहा कि रामभद्राचार्य से पूछा जाना चाहिए कि प्रेमानंद महाराज पर की गई उनकी टिप्पणी का क्या अर्थ है? रामभद्राचार्य जी सबकी निंदा करते हैं

दिल्ली। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी करने के बाद अब जगदगुरु रामभद्राचार्य की खूब आलोचना हो रही है। उनके बयान के बाद संत समाज उनपर भड़का हुआ है। प्रेमानंद महाराज को लेकर की गई टिप्पणी के बाद साधु-संतों में नई बहस छिड़ती नजर आ रही है। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती भी इस विवाद में कूद पड़े हैं. उन्होंने इस विवाद में प्रेमानंद महाराज का बचाव किया है।

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उनसे पूछा जाना चाहिए कि उनकी टिप्पणी का क्या अर्थ है? उन्होंने कहा कि रामभद्राचार्य जी सबकी निंदा करते हैं। रामचरित मानस में तुलसीदास जी ने सबकर निंदा जे नर करहिं ते चमगादड़ के अवतरहिं. सबकी निंदा करने से चमगादड़ की योनि में जाना पड़ता है ये बात तुलसीदास महाराज जी ने कही है. और उन्हीं तुलसीदास जी के नाम पर पीठ बनाई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें