Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अयोध्या महोत्सव में बाडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप ने सर्दी के बीच दर्शकों : दिल्ली के मनोज रोहिला क्लासिक फिजिक ओवरऑल में व लखनऊ के गौरव कुमार बॉडी बिल्डिंग में ओवरऑल का खिताब किया अपने नाम

अयोध्या महोत्सव में बाडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप ने सर्दी के बीच दर्शकों में बढ़ाई गर्मी

दिल्ली के मनोज रोहिला क्लासिक फिजिक ओवरऑल में व लखनऊ के गौरव कुमार बॉडी बिल्डिंग में ओवरऑल का खिताब किया अपने नाम

अयोध्या। बीते 25 दिसंबर 2025 से फार एवर लॉन में आयोजित हो रहे अयोध्या महोत्सव में बांडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप के अंतर्गत कार्यक्रम के निर्णायक इमरान खान दिल्ली(प्रोकार्ड विनिंग कोच एवं इंटरनेशनल जज),साहेब सिद्दकी कानपुर (इंटरनेशनल जज एवं प्रेप कोच) एवं अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव व कार्यक्रम की संयोजिका नाहिद कैफ ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की,साथ ही आये हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान कार्यक्रम की संयोजिका और प्रबंध निदेशक नाहिद कैफ तथा प्रभारी निकेश यादव अयोध्या महोत्सव न्यास के प्रबंधक अकाश अग्रवाल व संगठन महासचिव अरुण कुमार द्विवेदी ने पुष्पगुछ,अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया। कार्यक्रम के जज-दिल्ली के इमरान खान (प्रोकार्ड विनिंग कोच एवम इंटरनेशनल जज ) ने अपने उदबोधन में कहा कि पूरे भारत में हमें कई कार्यक्रमों का निर्णायक बनने का अवसर प्राप्त होता है लेकिन अयोध्या महोत्सव जैसा खूबसूरत व व्यवस्थित मंच कहीं मिल नहीं मिल पाता,इस मंच पर निरंतर सात चर्षों से आयोजित हो रही है लेकिन आज इसने जो मुकाम हासिल किया है वह बहुत ही काबिलेतारीफ है, इसी क्रम में दूसरे निर्णायक कानपुर के साहेब सिद्दकी (इंटरनेशनल जज एवं प्रेप कोच ) ने कहा कि अयोध्या महोत्सव की एक खास बात है कि यह बाडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप का संयोजन एक लड़की करती है जो कि अपने आप में सबसे अलग है, आज के बाडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप में विजेताओं को 5 लाख रूपये की पुरस्कार राशि बितरित की गयी इसी क्रम में कानपुर के आशिफ खान ने मेंस फिजिक ओवरऑल  में

दिल्ली के मनोज रोहिला क्लासिक फिजिक ओवरऑल में लखनऊ के गौरव कुमार बॉडी बिल्डिंग में ओवरऑल का खिताब अपने नाम किया तथा लखनऊ के कार्तिक मिश्रा जूनियर मेन्स फिजिक में और डेनिम मॉडल में आगरा के सौम्य पंडित  विजयी हुए। कार्यक्रम में 60 लोगों ने प्रतिभाग किया। समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक आकाश अग्रवाल, प्रबंध निदेशक नाहिद कैफ, महासचिव संगठन अरुण कुमार द्विवेदी, महासचिव ऋचा उपाध्याय, निदेशक विजय यादव, मोहित मिश्रा, जनार्दन पाण्डेय, बृजेश ओझा, दुर्गेश, गौतम सिंह, अनुराग सिंह, शुभान, राजेश, रेगन चौधरी, उज्ज्वल, अभिनव, शशांक, राम सागर उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें