महंत भवनाथ दास को रामनगरी के संतों ने दी श्रद्धांजलि : महंत भवनाथ दास हनुमानगढ़ी के सरपंच रहे, समाजवादी संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे
admin
Tue, Sep 8, 2026
महंत भवनाथ दास को रामनगरी के संतों ने दी श्रद्धांजलि
महंत भवनाथ दास हनुमानगढ़ी के सरपंच रहे, समाजवादी संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या के प्रतिष्ठित पीठ श्री हनुमानगढ़ी के एक दशक से ज्यादा समय तक हनुमानगढ़ी के सरपंच रहे महंत भवनाथ दास को पीठ सहित नगरी के संतों-महंतों ने आज समारोह पूर्वक श्रद्धांजलि दी। महंत भवनाथ का 80 साल की अवस्था में विगत दो साल पहले साकेतवास हो गया था।
आज उनकी द्धितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनके उत्तराधिकारी शिष्य महंत रमेश दास ने स्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें आये हुए संतों का अभिनन्दन भी किया।
महंत भवनाथ दास देश के प्रसिद्ध पहलवान रहे। उन्होंने हनुमानगढ़ी की ओर से देश भर में कई दंगल जीतकर अयोध्या में कुश्ती की परंपरा को बुलंद किया। इसके अलावा वे समाजवादी संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। उन्होंने समाजवादी सरकारों के निर्माण में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव का अहम सहयोग किया।
महंत भवनाथ दास को श्रद्धांजलि देने के लिए अयोध्या में प्रमुख संत और महंत उपस्थित रहे। इनमें निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्री महंत मुरली दास, महंत रामचरण दास, संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास, महासचिव नंदराम दास, हनुमानगढ़ी के सरपंच रामकुमार दास, महंत राजेश दास पहलवान, महंत अजीत दास, पुजारी रमेश दास, महंत हेमंत दास, सूर्य भान दास, मनीराम दास पहलवान शामिल रहे। इसके अलावा सैकड़ों अन्य संत-महंत भी इस अवसर पर जुटे।
विपरीत परिस्थितियों में भी समाजवादी पार्टी के स्तंभ के रूप में अयोध्या में डटे रहे: पवन पाण्डेय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के प्रदेशीय नेता और पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने महंत भवनाथ दास को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महंत भवनाथ दास विपरीत परिस्थितियों में भी समाजवादी पार्टी के स्तंभ के रूप में अयोध्या में डटे रहे।उनके इस योगदान को समाजवादी पार्टी कभी नहीं भूल सकेगी।जब भी अयोध्या को सामाजिक सद्भाव की नगरी के रूप में याद किया जाएगा।महंत भवनाथ दास के योगदान को याद किए बिना वह अधूरा ही रहेगा।
समारोह के दौरान श्रद्धालुओं और संतों ने महंत भवनाथ दास के योगदान और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उनके व्यक्तित्व, पहलवानी कौशल और समाजसेवी भूमिका को याद कर उपस्थित लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व एम एलसी हीरालाल यादव, पूर्व एम एलसी विशाल वर्मा, नि जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन