Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अयोध्या में ज्येष्ठ का पहला ‘बड़ा मंगल’: लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू : हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

अयोध्या में ज्येष्ठ का पहला ‘बड़ा मंगल’: लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान कर हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी रामनगरी

अयोध्या। ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार, जिसे ‘बड़ा मंगल’ के रूप में जाना जाता है, के अवसर पर रामनगरी अयोध्या में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह होते ही लाखों श्रद्धालु पवित्र सरयू नदी के तट पर पहुंच गए और विधि-विधान से स्नान कर पुण्य अर्जित किया। इसके बाद भक्तों का रुख हनुमानगढ़ी की ओर रहा, जहां लंबी कतारों में लगकर श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन-पूजन किए।

हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही ‘जय श्री राम’ और ‘बजरंगबली की जय’ के जयघोष गूंजते रहे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर की सीढ़ियों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सेवा कार्य भी लगातार जारी रहा।

इसी क्रम में संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज ने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर श्रद्धालुओं के बीच ORS और जूस का वितरण कर सेवा का कार्य किया। भीषण गर्मी को देखते हुए यह पहल श्रद्धालुओं के लिए काफी राहतभरी रही। महंत संजय दास महाराज ने बताया कि ज्येष्ठ माह का प्रत्येक मंगलवार विशेष महत्व रखता है, जिसे ‘बड़ा मंगल’ कहा जाता है। इस दिन हनुमान जी की आराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

उन्होंने कहा कि धर्म शास्त्रों में भी उल्लेख है कि ज्येष्ठ माह में आने वाले इन विशेष मंगलवारों पर यदि श्रद्धालु सच्चे मन से पवन पुत्र हनुमान की पूजा करते हैं, तो उन्हें सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है। यही कारण है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस दिन अयोध्या पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह, श्रृंगी ऋषि आश्रम के पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास, महंत संजय दास के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्था में सहयोग किया।

पूरे दिन अयोध्या की गलियां और मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबे रहे। श्रद्धालुओं के चेहरे पर आस्था और विश्वास की झलक साफ दिखाई दी। ‘बड़ा मंगल’ के इस पावन अवसर पर अयोध्या एक बार फिर भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम बन गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें