Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

ज्येष्ठ के पहले मंगल पर श्रद्धालुओं से पटी रामनगरी, हनुमानगढ़ी पर हुआ : श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

ज्येष्ठ के पहले मंगल पर श्रद्धालुओं से पटी रामनगरी, हनुमानगढ़ी पर हुआ प्रसाद वितरण

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

अयोध्या। ज्येष्ठ का पहला मंगलवार है। जिसको लेकर सुबह से ही लाखों की संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान कर हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन कर रहे है। तो वही इस दौरान हनुमानगढ़ी परिसर में पहुंचे श्रद्धालु हर तरफ बैठे और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं तो परिक्रमा करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं, और पर्व को लेकर अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दिया गया है। हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में भी बड़ी संख्या पुलिस बल के जवान तैनात हैं। तो वही अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। हनुमानगढ़ी के प्रवेश द्धार पर विशाल पंडाल लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण कर पुण्य कमाया गया। भंडारे की शुरुआत हनुमान जी के पूजन के साथ शुरु हुआ।ज्येष्ठ के बड़े मंगल होने के कारण लाखों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री हनुमानगढ़ी के बड़े पहलवान के नाम से सुविख्यात हिंद केसरी बाबा हरिशंकर दास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य महंत बलराम दास ने बताया कि हमारे पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से हम सब ये भंडारा चला रहे है।  सुबह से लेकर देर शाम तक चलने वाले इस भंडारे में भक्तों प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा साथ ही फल व पानी की बोलत भी दिया जा रहा। महंत बलराम दास कहते है कि आज हनुमान जी की आराधना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। वहीं ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले बड़े मंगल पर विधि विधान से पवन पुत्र हनुमान की पूजा करने से व्यक्ति को प्रत्येक कष्ट और बाधा से मुक्ति मिलती है। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले ये मंगलवार काफी खास माने जाते हैं। यह भंडारा हर वर्ष ज्येष्ठ के बड़े मंगलवार को होता है।इस मौके पर कामधेनु आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत आशुतोष दास, पुजारी अनिल दास, सरवन दास सहित महंत बलराम दास के शिष्य परिकर मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें