Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

मध्य रात्रि उत्तर तोताद्रिमठ में गूंजा नंद के घर आनंद भयों के जयकारे : तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

मध्य रात्रि उत्तर तोताद्रिमठ में गूंजा नंद के घर आनंद भयों के जयकारे

उत्तर तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर श्रश्रीमज्जगतगुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

अयोध्या। रामानुज संप्रदाय की प्रतिष्ठित पीठ उत्तर तोतादिमठ विभीषणकुंड, अयोध्या धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। जन्माष्टमी महोत्सव को उत्तर तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर श्रश्रीमज्जगतगुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज ने अपना मार्गदर्शन और उनके उत्तराधिकारी मैनेजिंग ट्रस्टी स्वामी केशव प्रपन्नाचार्य उर्फ केशव नारायण दूबे ने संयोजन प्रदान किया। सुबह सबसे मठ के गर्भगृह में विराजमान श्रीलक्ष्मी स्वामी वेंकटेश भगवान का पंचामृत, फलों का रस एवं सुगंधित सर्व औषधियों से वैदिक मंत्रोच्चारण संग अभिषेक किया गया। तदुपरांत भगवान को नवीन वस्त्र धारण कराया। उसके दिव्य, भव्य श्रृंगार कर उन्हें विविध पकवानों का भोग लगा। तत्पश्चात पूजन-अर्चन कर आरती उतारी गई। फिर मध्यरात्रि 12 बजे भादो कृष्ण पक्ष उदया अष्टमी तिथि एवं रोहिणी नक्षत्र में घंटे, घड़ियारों शंख की करतलध्वनि बीच भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य हुआ। चहुंओर हर्षोल्लास का वातावरण छा गया। चारों तरफ भगवान श्रीकृष्ण की जय-जयकार होने लगी। पूरा प्रांगण नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की..। हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की से गूंज उठा। मठ के पीठाधिपति द्वारा बधाई वितरित की जाने लगी। साधु-संत, विद्यार्थीगण से लेकर भक्तजन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में पूरी तरह सराबोर नजर आए। वह खुशी से झूम रहे थे। कलाकारों ने अपने गायन-वादन से जन्माष्टमी महोत्सव में चार-चांद लगा दिया। उनके द्वारा जन्मोत्सव के विभिन्न पदों से उत्सव की महफिल सजाई गई। इससे श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। पूरा मंदिर परिसर रंग-बिरंगे विद्युत झालरों और रोशनी से जगमगा रहा था, जिसकी शोभा देखते हुए बन रही थी। तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर श्रीमज्जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी अनंताचार्य महाराज ने बताया कि मठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। लोगों को नेग-न्यौछावर भेंट किया गया। भगवान श्रीकृष्ण हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के आठवें अवतार हैं। भगवान श्रीकृष्ण इस जगत के पालनहार हैं। वह अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। तोताद्रिमठ के उत्तराधिकारी मैनेजिंग ट्रस्टी स्वामी केशव प्रपन्नाचार्य उर्फ केशव नारायण दूबे ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इस पृथ्वी पर धर्म की स्थापना एवं अधर्म के नाश के लिए अवतार लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें