Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

सनकादिक आश्रम में महंताई समारोह संपन्न, संत दास बने नए महंत : रामानन्दी परम्परा अनुसार हुआ कंठी चद्दर, संत समाज ने सौंपा आश्रम के संचालन का दायित्व

सनकादिक आश्रम में महंताई समारोह संपन्न, संत दास बने नए महंत

रामानन्दी परम्परा अनुसार हुआ कंठी चद्दर, संत समाज ने सौंपा आश्रम के संचालन का दायित्व

अयोध्या धाम। रामनगरी की पावन धरती पर स्थित सिद्ध पीठ सनकादिक आश्रम, हनुमान गुफा, वासुदेव घाट बाईपास, धर्मपथ में सोमवार को आध्यात्मिक गरिमा और परंपरा के संगम का अनुपम दृश्य देखने को मिला। महंताई समारोह के मध्य संत परंपरा की विधि-विधानपूर्वक संत दास चेला रघुवीर दास को आश्रम का नया महंत घोषित किया गया।यह नियुक्ति सनकादिक आश्रम आरोन के महंत सनकादिकाचार्य श्री ईश्वर दास जी महाराज की सन्निधि में संपन्न हुआ। संत-महंतों एवं धर्माचार्यों ने साधुशाही परंपरा का निर्वहन करते हुए कंठी, चादर और तिलक अर्पित कर संत दास को महंती की औपचारिक मान्यता प्रदान की।

विदित हो कि सनकादिक आश्रम के पूर्व महंत ओंकार दास चेला श्री राम नरेश दास(ओंकार दास गुरु भाई रघुवीर दास) का विगत दिनों साकेतवास हो गया था। उनके निमित्त सोमवार को भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित संत-महंतों एवं धर्माचार्यों ने सर्वसम्मति से उनके साधक शिष्य संत दास चेला रघुवीर दास को आश्रम का सर्वराहकार महंत नियुक्त किया।महंत पद की ताजपोशी के उपरांत संत दास भाव-विभोर नजर आए। उन्होंने कहा कि संत समाज ने उन्हें जिस दायित्व की गरिमा सौंपी है, उसका वे अक्षरशः पालन करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाएगा जिससे महंत पद अथवा मंदिर की प्रतिष्ठा धूमिल हो। वे सदैव पद की मर्यादा का पालन करते हुए आश्रम के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। मठ में गौ सेवा, संत सेवा, विद्यार्थियों की सेवा एवं आगंतुकों के सत्कार की परंपरा को और सुदृढ़ किया जाएगा तथा मंदिर में सभी उत्सव, समैया और त्योहार पूर्ववत परंपरागत विधि से संपन्न होते रहेंगे।

सनकादिक आश्रम की स्थापना महंत नारायण दास चेला स्वामी मंगल दास द्वारा की गई थी, जो आज भी अपनी सनातन परंपराओं और आध्यात्मिक साधना के लिए विख्यात है।महंताई समारोह में रामनगरी के प्रतिष्ठित संत-महंत एवं धर्माचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, श्रीरामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, खाकचौक के श्रीमहंत बृजमोहन दास, करूणानिधान भवन के श्रीमहंत रामजी दास, महंत परशुराम दास, महंत रामकृष्ण दास रामायणी, महंत भगवान शरण, महंत वीरेंद्र दास, करूणानिधान भवन के अधिकारी महंत रामनारायण दास, आचार्य देवमुरारी बापू, महंत रामदास, सियाराम दास, नागा जानकी शरण, परमात्मा दास, रामरतन दास, बृजकिशोर शरण, राजाराम दास, राधेश्याम दास, आचार्य शैलेंद्र, रामस्वरूप दास, बाबा आदित्य दास, सीताराम दास, रामदयाल दास, स्वामी रामानंद, जानकी चरन दास एवं संत दास सहित अनेक संत-महंत उपस्थित रहे।समारोह का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। संत समाज ने एक स्वर में नवनियुक्त महंत संत दास के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आश्रम की उन्नति और धर्मपरायणता के निरंतर प्रसार का आशीर्वाद प्रदान किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें