Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

जुलूसे-ए-मोहम्मदी जुलूस को लेकर बैठक संपन्न : 4 सितंबर को अयोध्या में निकलेगा जुलूसे-ए- मोहम्मदी

जुलूसे-ए-मोहम्मदी जुलूस को लेकर बैठक संपन्न

4 सितंबर को अयोध्या में निकलेगा जुलूसे-ए- मोहम्मदी
अयोध्या। शनिवार सुबह 11ः00 बजे अंजुमन मुहाफिज मसाजिद व मकाबीर कमेटी के बैनर तले हाजी महबूब साहब के आवास जुलूसे मोहम्मदी को लेकर एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे जनाब हाजी महबूब साहब नायब सदर जनाब हाजी असद साहब अंजुमन के सेक्रेटरी जनाब आजम कादरी साहब अंजुमन के खजांची जनाब मोहम्मद इरफान साहब जनाब अब्दुल हकीम साहब की मौजूदगी में बैठक को संबोधित करते हुए अंजुमन के सदर जनाब हाजी महबूब साहब ने कहा कि 4 सितंबर 2025 को अयोध्या में निकलने वाले जुलूसे मोहम्मदी अपने परंपरागत तरीके बक्सरिया टोला हजरत शेख समसुद्दीन फरियाद रस रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह से निकलेगा हाजी साहब ने बैठक में मौजूद लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि यह जुलूस पैगंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का है जिसमें हम खुशी मनाते हैं। वहीं बैठक का संचालन कर रहे अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी जनरल मो. आजम कादरी ने कहा कि जुलूसे मोहम्मदी के मौके पर नात पढ़ने के लिए जो अंजुमन आती है उनसे अपील है कि हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम की शान में नात पढ़ी जाए क्योंकि इस्लाम धर्म मोहब्बत और भाईचारे का नाम है और ईद मिलादुन्नबी खुशी बनाने के साथ-साथ गरीब बेसहारा यातीमों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें । अपने पड़ोस की चाहे वह किसी भी मजहब से ताल्लुक रखता हो वह परेशान हो भूखा हो उसकी हर संभव मदद करें और अपने एकलाख को बेहतर रखें यह खुश नशीबी हमारी है कि हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम की हम उम्मती है बैठक के नायब सदर जनाब हाजी असद साहब ने लोगों को हिदायत दिया जुलूसे मोहम्मदी में किसी भी तरह राजनीतिक नारेबाजी ना की जाए और ना ही किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान दिया जाए आपस में मिलजुल कर जुलूस-ए -मोहम्मदी को संपन्न कराया जाए ,वही मोहम्मद इरफान साहब ने कहा कि जुलूस को लेकर आपस में किसी तरह का कोई वाद विवाद ना करें । जुलूस की कयादत अंजुमन कमेटी करेगी उसके पीछे सभी जुलूस रहेंगे अपने बड़ों की इज्जत करें जुलूस का एतराम करते हुए अपने एखलाख को पेश करें क्योंकि यह जुलूस मोहम्मद साहब के पैदाइश की खुशी मनाने का है।  बैठक में मौजूद हाजी महबूब, हाजी असद, जुनैद वारसी, मोहम्मद आजम कादरी, इरफान अली उर्फ नन्हे मियां ,अजमेर अली, इमरान अंसारी ,महताब खान ,सुल्तान अंसारी (पार्षद) ,हाफिज असलम ,आशिक अली, मोहम्मद टोनी,  कल्लू भाई, दुलारे भाई, मोहम्मद शमी ,इश्तियाक ,पप्पू भाई आदि लोग शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें