Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

हनुमानगढ़ी के प्रसाद में मिलावट, दो नमूने जांच में फेल; चेतावनी के बाद : रामनगरी में हनुमानगढ़ी के प्रसाद में मिलावट मिली, जांच में तीन में से दो नमूने फेल मिले. मंदिर प्रशासन की चेतावनी के बाद

हनुमानगढ़ी के प्रसाद में मिलावट, दो नमूने जांच में फेल; चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे विक्रेता

रामनगरी में हनुमानगढ़ी के प्रसाद में मिलावट मिली, जांच में तीन में से दो नमूने फेल मिले. मंदिर प्रशासन की चेतावनी के बाद भी विक्रेता नहीं सुधरे

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की प्रधानतम पीठ श्री हनुमानगढ़ी के प्रसाद में मिलावट पाई गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जांच में यह खुलासा हुआ कि श्रीहनुमानगढ़ी में हनुमंत लला को चढ़ाए जाने वाले बेसन के लड्डू और देसी घी शुद्ध नहीं हैं। विभाग की ओर से लिए गए तीन नमूनों में से दो फेल हो गए।

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं में से लगभग 99 प्रतिशत लोग हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन जरूर करते हैं। राम जन्मभूमि परिसर में प्रसाद ले जाने पर रोक है, लेकिन कनक भवन और हनुमानगढ़ी में भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार भोग प्रसाद चढ़ाते हैं। हनुमानगढ़ी में परंपरागत रूप से बजरंगबली को बेसन के लड्डू अर्पित किए जाते हैं।

हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास महाराज के कृपापात्र शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत महेश दास व सागरिया पट्टी के श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास ने पहले ही प्रसाद विक्रेताओं को चेतावनी दी थी कि लड्डू केवल उच्च क्वालिटी के बेसन और देसी घी से तैयार किए जाएं। यहां तक कि लड्डू का रेट भी 450 से 500 रुपये प्रति किलो तय किया गया था। इसके बावजूद जांच में मिलावट सामने आना चिंताजनक है।

अयोध्या धाम की एक दुकान से लिया गया पनीर का नमूना भी जांच में फेल हुआ है। अब सवाल यह उठता है कि जब आस्था और स्वास्थ्य दोनों जुड़े हों, तो क्या प्रशासन और मंदिर प्रबंधन मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई करेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें