Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ का बाबर बना विजेता : रौनाही में विगत दो दशकों से आयोजित हो रही हाजी जुबेर खान एंड सुल्तान खान मेमोरियल घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता

घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ का बाबर बना विजेता

रौनाही में विगत दो दशकों से आयोजित हो रही हाजी जुबेर खान एंड सुल्तान खान मेमोरियल घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता

सोहावल-अयोध्या। हाजी जुबेर खान एंड सुल्तान खान मेमोरियल घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता रौनाही में प्रतापगढ़ का बाबर  विजेता बना।  विकास खण्ड सोहावल अंतर्गत ग्राम सभा रौनाही में विगत दो दशकों से आयोजित हो रही घोड़ दौड़ प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ के रहने वाले लकी सिंह का घोड़ा बाबर प्रथम स्थान पर रहा। जिसे प्रतियोगिता के आयोजक बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर एवं उनके बड़े भाई हाजी सरफराज खान ने 51000 नगद पुरस्कार एवं एक शील्ड पुरस्कार स्वरूप दिया। दूसरे स्थान पर बिहार के अजय सिंह की घोड़ी बिजली रानी रही एवं तृतीय स्थान पर मोतीहारी बिहार के रहने वाले सैय्यद फरहान का घोड़ा उस्मान रहा। द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे घोड़े को 25000 एवं 11000 नगद पुरस्कार दिया गया।

हाजी फिरोज खान गब्बर ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार, नालंदा, मोतिहारी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, लखनऊ, बस्ती, गोंडा, जौनपुर, हैदराबाद, पंजाब, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी, बहराइच, बलरामपुर, अयोध्या, कैसरगंज, सीतापुर, कानपुर, उन्नाव सहित विभिन्न प्रदेशों एवं जनपदों के लोगों ने प्रतिभाग किया। वहीं दो दांत के छोटे घोड़े की रेस में नालंदा के रहने वाले अरुण सिंह का घोड़ा प्रथम स्थान, बिहार बक्सर के रहने वाले अजय सिंह का घोड़ा दूसरे नंबर एवं बलिया के रहने वाले शिवम राय का घोड़ा तीसरे स्थान पर रहा।

इस मौके पर प्रतियोगिता की आयोजक हाजी फिरोज खान उर्फ गब्बर, सरफराज खान, पूर्व ब्लाक प्रमुख फिरदौस खान, खान सपा जिला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद, शोएब खान, खुर्शीद खान, जावेद खान, गाज़ी अनवर खान, पूर्व प्रधान मेराज खान, अशोक चौधरी, दयानंद पासी, अहसात खान, डीके खान दानिश, बलराम यादव, सतीश यादव, अनुभव प्रजापति, रमज़ान खान, बिपिन सिंह, अमिल खान चुन्नी, दाऊद खान, मोहम्मद अयान, अब्दुल्ला खान, हबीबुल्ला खान, इरफान खान, रिज़वान खान, फरहान खान, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें