Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ वेद पाठशाला में गोपाष्टमी पर : गुरुकुल के आचार्यों द्वारा गऊ माता का मंत्रोच्चार के साथ तिलक आरती कर पंच मेवा, मिष्ठान,पंच फल ,पूड़ी,खीर का भोजन कराया

श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ वेद पाठशाला में गोपाष्टमी पर ब्रह्मचारियों ने किया गौ पूजन 

गुरुकुल के आचार्यों द्वारा गऊ माता का मंत्रोच्चार के साथ तिलक आरती कर पंच मेवा, मिष्ठान,पंच फल पूड़ी,खीर का भोजन कराया गया

अयोध्या। चतुष्वेद गुरुकुल श्री गुरू वसिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ वेद पाठशाला में गोपाष्टमी के अवसर पर गौ माता का पूजन वैदिक विधि विधान से सम्पन्न हुआ, गुरुकुल के निदेशक डॉ दिलीप सिंह ने बताया कि 2020 में गुरुकुल परिसर में स्थापित गुरु दत्तात्रेय गौ सदन में 11 गऊ, पांच बिछड़े- बछड़ियां है,गुरुकुल के आचार्यों द्वारा गऊ माता का मंत्रोच्चार के साथ तिलक आरती कर पंच मेवा, मिष्ठान,पंच फल ,पूड़ी,खीर का भोजन कराया गया। गुरुकुल के वरिष्ठ आचार्य नीरज ओझा बताते है कि गुरुकुल का प्रत्येक ब्रम्हचारी भोजन के पूर्व गौग्रास निकलता है, पाक शाला से प्रथम थाली गऊ माता के लिए निकाल कर ही बच्चे भोजन ग्रहण करते,प्रत्येक दिन दोनों समय गौ सदन में आरती की जाती,गुरुकुल में आने वाले प्रत्येक माह राशन का दशांश गऊ माता के लिए निकाल लिया जाता है, पूजन में प्रमुख रूप से ऋग्वेद आचार्य बृजेश, अथर्व वेद आचार्य नीरज ओझा,संस्कृत के आचार्य छात्रावास प्रमुख,शिवबहादुर शास्त्री, आधुनिक विषय के आचार्य से प्रमोद , गऊ पालक लल्लू यादव, सभा समिति के पदाधिकारी गण अनुशासन प्रमुख उत्कर्ष,मंत्री पुष्पेंद्र, शिवांश,भोला ब्रम्हचारी,शौर्य ब्रम्हचारी,उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें