Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

महंत जयराम दास काे मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि : ग्लाेबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी यूएसए ने पांडिचेरी में किया सम्मानित

महंत जयराम दास काे मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

ग्लाेबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी यूएसए ने पांडिचेरी में किया सम्मानित

अयोध्या। रामनगरी की सुप्रसिद्ध पीठ श्रीरामाश्रम रामकाेट के वर्तमान पीठाधीश्वर एवं रामलला नगर संघ चालक श्रीमहंत जयराम दास वेदांती महाराज काे डॉक्टरेट मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। डॉक्टरेट की उपाधि पाकर वह बहुत ही गदगद दिखे। अयोध्या पहुंचने पर सीताकांत सदन के महंत रामानुज ब्रम्हचारी, विश्वकर्मा मंदिर के महंत महेश दास सरयूकुंज पीठाधिपति महंत राममिलन शरण, रामकृष्ण मंदिर श्रीमहंत गणेशानंद दास, गाेविंद आश्रम के महंत वीरेंद्र दास बाबा रविदास जी समेत अन्य संत-महंत, धर्माचार्याें, विशिष्टजनाें ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर खुशी जताई। संताें ने कहा कि यह सम्मान अयाेध्यानगरी काे गाैरवांवित और अभिभूत करने वाला है। महंत जयराम दास काे यह मानद सम्मान ग्लाेबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, यूएसए ने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिबद्धता, समर्पण, उत्कृष्टता तथा समाज की बेहतरी में सार्थक याेगदान के लिए दिया है। यूनिवर्सिटी की तरफ से यह मानद सम्मान जीएचपीयू द्वारा समर्थित मिशन और मूल्यों के निरंतर समर्थन हेतु गहरी प्रशंसा प्रतीक रूप में प्रदान किया जाता है। उसी कड़ी में इस बार मानद सम्मान के लिए ग्लाेबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी ने अयोध्या की प्रतिष्ठित पीठ श्रीरामाश्रम के महंत जयराम दास काे चुना था। मिथिला की पवित्र भूमि से बाल्यकाल से ही गृह त्याग कर अयोध्याधाम में रह रहे महंत जयराम दास ने लगभग 25 वर्षों से श्रीराम आश्रम के माध्यम से हजारों बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की है और वर्तमान में भी शताधिक छात्र अध्ययन रत हैं । आश्रम में बहुतायत संख्या में नितदिन भक्तजन एवं यात्रीगण भोजन प्रसाद ग्रहण करते हैं। आश्रम राष्ट्रभावना से ओतप्रोत जीवन मूल्यों का संचार करता है।

इनके उत्कृष्ट धार्मिक, शैक्षणिक व सामाजिक योगदान के लिए ग्लाेबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी ने 11 अक्टूबर को पांडिचेरी कैंपस में उन्हें डाॅक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया। इस दाैरान ग्लाेबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. पी मैनुअल, ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी के कुलपति सेवानिवृत्त न्यायाधीश डॉ. के वेंकटेशन, सेवानिवृत्त विशेष आयुक्त एवं प्रमुख सचिव तमिलनाडु के संपत कुमार, भारतीय लाेक प्रशासन संस्थान पुडुचेरी क्षेत्र अध्यक्ष के डॉ. आरआर धनपाल, उप निदेशक फोरेंसिक विज्ञान विभाग विल्लुपुरम एवं धर्मपुरी तमिलनाडु डी. षणमुगम, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक डॉ. एस षणमुगा सुंदरम, प्राे. डॉ. ए चेल्लापेरुमल पांडिचेरी विश्वविद्यालय, डॉ. एस सिद्धार्थन, मुख्य अतिथि में मिसेज इंडिया अर्थ क्लासिक 2016-17 एवं मिसेज़ ग्लोब क्लासिक हिंद महासागर 2019 कैलिफाेर्निया अमेरिका की विजेता डॉ. जया महेश, जीएचपीयू तमिलनाडु और पांडिचेरी के संयुक्त निदेशक डॉ. के वलारमथी, डॉ. एन. रामचन्द्रन, डॉ. के. सुकुमारा, गोपालकृष्णन शंकरन, शुभाशीष साहा, कला रत्न डॉ. कंदुकुरी विजयमोहन गारू, डॉ. एम. रामचंद्र, जीएचपीयू के कार्यक्रम समन्वयक एन. माधवन समेत अन्य विशिष्टजनाें की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें