Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अयोध्या में पहली बार 501 रामार्चा पूजन, 51 कुण्डीय महायज्ञ और राममंत्र : सन् 2000 से श्रीमद् रामहर्षण देवाचार्य महाराज के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ था, जिसमें आज भी करोड़ों रामभक्त कर रहें

अयोध्या में पहली बार 501 रामार्चा पूजन, 51 कुण्डीय महायज्ञ और राम मंत्र जप अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ रविवार को

सन् 2000 से श्रीमद् रामहर्षण देवाचार्य महाराज के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ था, जिसमें आज भी करोड़ों रामभक्त कर रहें प्रतिदिन राम नाम का जाप 

रविवार को श्रीरामहर्षणम चारुशीला मंदिर से निकलेगी भव्य विशाल कलश यात्रा, जुटेंगे हजारों रामभक्त: जगद्गुरु 

सीएम योगी आदित्यनाथ समेत आधा दर्जन मुख्यमंत्री व राज्यपाल सहित महोत्सव में शामिल होंगे तमाम वीआईपी 

अयोध्या। भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। आगामी 5 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक श्रीरामहर्षण मैथिली सख्य पीठ धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट एवं श्रीरामहर्षणम चारुशीला मंदिर द्वारा एक भव्य राम महायज्ञ, रामार्चा पूजन एवं राम नाम जप अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है।इस आयोजन में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी रामभक्त शामिल हो रहें हैं। विशेष बात यह है कि पहली बार एक साथ 501 रामार्चा पूजन और 51 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर महोत्सव के संयोजक श्रीमद् जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी वल्लभाचार्य महाराज ने बताया कि यह आयोजन राम नाम जप के रजत जयंती समारोह के रूप में मनाया जा रहा है।

 उन्होंने बताया कि यह अनुष्ठान सन् 2000 से परम पूज्य अनंत श्री विभूषित श्रीमद् रामहर्षण देवाचार्य महाराज के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ था, जिसमें आज भी करोड़ों रामभक्त प्रतिदिन राम नाम का जाप कर रहे हैं। यही राम नाम की शक्ति है जिससे आज अयोध्या में भगवान श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं।इस दौरान मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज की दिव्य भागवत कथा भी होगी, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराएगी।कार्यक्रम की शुरुआत 5 अक्टूबर रविवार को विशाल कलश यात्रा से होगी। इस यात्रा में हजारों महिलाएं पीली साड़ी में कलश लेकर सरयू तट से कार्यक्रम स्थल तक पहुँचेंगी। यात्रा में हाथी, घोड़े, दर्जनों रथ सम्मिलित होंगे, जिन पर देश की महान संत विभूतियाँ विराजमान होंगी। महाराज श्री ने बताया कि मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत पूरे देश के आधा दर्जन मुख्यमंत्री इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। रामभक्त हवन, पूजन, दर्शन और यज्ञ अनुष्ठान में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।कार्यक्रम की सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें