Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

पूर्ण परियोजनाएं यथाशीघ्र हैंकडओवर करें कार्यदायी संस्था : निखिल : डीएम ने की निर्माण कार्य सम्बंधी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा

पूर्ण परियोजनाएं यथाशीघ्र हैंकडओवर करें कार्यदायी संस्था : निखिल टीकाराम फुंडे


डीएम ने की निर्माण कार्य सम्बंधी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा


अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के फ्लैगशिप प्रोजक्टों की माह जुलाई 2025 की जारी रैंकिंग के आधार पर निर्माण कार्य सम्बंधी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है उन्हें कार्यदायी संस्था सम्बंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुये यथाशीघ्र हैंडओवर करें। जिन परियोजनाओं में एक से अधिक विभाग/संस्थाएं सम्मिलित है वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुये कार्य में तेजी लायें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जितने भी कार्य उनके द्वारा किये जा रहे है उसको समय से पोर्टल पर फीडिंग अवश्य करायें। समीक्षा के दौरान जिन कार्यदायी संस्थाओं के कार्यो की प्रगति धीमी थी उन पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कार्य में तेजी लाते हुये निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन परियोजनाओं की निर्धारित तिथि माह सितम्बर/अक्टूबर 2025 है वे सभी कार्य दीपोत्सव मेला 2025 के पूर्व ही पूर्ण करायें, जिससे आने वाले श्रद्वालुओं को सुविधा प्राप्त हो सकें।  जिलाधिकारी ने अयोध्या विकास प्राधिकरण, यूपीपीसीएल, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड अयोध्या, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद,  निर्माण खण्ड उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अधिशाषी अभियन्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर, जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में बिन्दुवार विवरण जिला अर्थ संख्याधिकारी अशोक कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें