Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा पर चौक में की जाएगी पुष्प वर्षा : जयेंद्र : दुर्गा पूजा पर सफाई, प्रकाश की नगर निगम ने की खास व्यवस्था : महापौर

प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा पर चौक में की जाएगी पुष्प वर्षा : जयेंद्र कुमार

दुर्गा पूजा पर सफाई, प्रकाश की नगर निगम ने की खास व्यवस्था : महापौर

फागिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव व सफाई के लिए दो-दो कर्मचारी तैनात

अयोध्या। महापौर मंहत गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा के अवसर पर नगर वासियों को पेयजल सफाई मार्ग एवं प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए खास तैयारी की है। वह सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार मौजूद थे।  

उन्होंने बताया कि नगर के 216 दुर्गा पंडालों एवं आठ रामलीला स्थलों पर सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा एवं चूने का छिड़काव करने के लिए दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डस्टबिन भी रखवाया गया है। विसर्जन स्थल निर्मली कुंड एवं सरयू तट अयोध्या तथा मूर्ति एकत्रीकरण स्थल जीआईसी के मैदान की घास कटाई एवं सफाई का कार्य किया जा रहा है, जो समय से पूरा कर लिया जाएगा। विसर्जन के दौरान उन्होंने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं पर चौक घण्टाघर पर पुष्प वर्षा की जायेगी। शोभा यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

महापौर ने बताया कि 85 स्थान पर इंटरलॉकिंग, नाली, पटिया रखने, क्रॉसिंग, सीसी पैच, रवीश डालने का कार्य कराया गया, ताकि लोगों को पूजा स्थल तक जाने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। सफाई अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र में 90 स्थान पर घास, डाल एवं झाड़ कटिंग कराई गई है। उन्होंने बताया कि प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 59 स्थान पर लाइट की मरम्मत की गई है अथवा खराब होने की दशा में बदल दिया गया है। इसके अलावा विसर्जन स्थल, मूर्ति एकत्रीकरण स्थल समेत 14 स्थान पर अस्थाई प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।

इस मौके पर नगर आयुक्त श्री जयेन्द्र कुमार ने बताया कि पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 21 हैंड पंपों को रीबोर कराया गया है। सात नए हैंडपंप लगाए गए हैं। कुल 177 हैंड पंपों के प्लेटफार्म की मरम्मत होनी है, जिसमें 80 हैंडपंपों के प्लेटफार्म की मरम्मत कराई जा चुकी है। शेष का मरम्मत कार्य चल रहा है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कुल 29 दुर्गा पूजा पंडालों पर अस्थाई स्टैंड पोस्ट लगाया गया है। सभी जगह डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करने वाली फोल्डिंग लगाई गई है।

इसके अलावा दुर्गा पूजा एवं विसर्जन स्थल पर 28 पेयजल से भरे टैंकर खड़े होंगे। इसके अलावा जीआईसी एवं दोनों विसर्जन स्थल पर पेयजल का स्तर लगाया जाएगा, जिस पर पर्याप्त मात्रा में पानी के बोतल और डिस्पोजेबल गिलास उपलब्ध होंगे। इसकी सूचना श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए 22 जगह पर स्टीकर 25 बैनर बोर्ड भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भंडारा स्थल पर प्लास्टिक की जगह पत्तल के बने दोने का प्रयोग करने का आग्रह किया गया है। पूजा स्थलों पर डस्टबिन रखा गया है तथा मार्गों की मरम्मत कराई गई है। इस मौके पर उपसभापति राजेश गौड़, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेन्द्र नाथ, भारत भार्गव, जोनल अधिकारी महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें