Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

भाजपा नेता के भाई ने खनन विभाग के अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप : कैंट थाने में दर्ज मुकदमा को बताया अपने दोनों भाई के विरुद्ध साजिश

भाजपा नेता के भाई ने खनन विभाग के अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

कैंट थाने में दर्ज मुकदमा को बताया अपने दोनों भाई के विरुद्ध साजिश

सोहावल-अयोध्या।  तहसील क्षेत्र में स्थित फतेहपुर सरैया बालू घाट पर खनन विभाग और पट्टेदार से जुड़े लोगों के बीच उठे विवाद को लेकर नया मोड़ सामने आया है। खनन विभाग के अधिकारियों और पुलिसिया कार्रवाई से पीड़ित भाजपा नेता सरोज जायसवाल के बड़े भाई लालजी जायसवाल ने खनन विभाग के अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सोमवार को सुचित्तागंज बाजार में स्थित अपने आवास पर मीडिया कर्मियों के सामने अपना पक्ष रखते हुए लालजी जायसवाल ने कहा कि मांझा क्षेत्र में स्थित फतेहपुर सरैय्या बालू खनन का पट्टा संतोष जायसवाल के नाम पर है। बीते 28 नवंबर को जब घाट पर क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारी अनंत कुमार सिंह व खनन निरीक्षक चंद्रशेखर पाठक पहुंचे और बालू लदे ट्रक की तौल कराई। इस दौरान तीन लाख रुपए की मांग की गई। रूपये न मिलने पर घाट को बंद करवाने की धमकी दी गई। जिसे लेकर विवाद उठा और खनन आधिकारियों ने कर्मचारियों पर हाथ भी उठाया। अनंत कुमार सिंह द्वारा जो तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उस घटना स्थल पर हमारे भाई राकेश जायसवाल व भाजपा जिला मंत्री सरोज जायसवाल थे ही नहीं। इसका पुलिस लोकेशन चेक करवा सकती है। जबकि कैंट थाने पर दोनों पक्षों से लोग पहुंचे थे। जिसे एक पक्षीय भीड़ हमारी तरफ से बताया जा रहा है। थाने पर कोई विवाद ही नहीं हुआ। लालजी ने कहा कि अयोध्या में छोटे भाई ज्ञानचंद्र जायसवाल का चल रहे पट्टा का खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने डेढ़ करोड़ की फर्जी रूप से आरसी काट दी गई। जिसके चलते घाट छोड़ना पड़ा। जबकि फतेहपुर सरैया का ठेका पांच साल का है। अभी सप्ताह भर पहले चले इस पट्टे को भी खनन विभाग के अधिकारी बंद करवाने के लिए विवादों का केंद्र बना रहे है। जयसवाल परिवार से जुड़े जितेंद्र तिवारी माही ने कहा कि मांझा रामपुर हलवारा में 11 बीघे का निजी पट्टा अमरेंद्र शाही और संजय यादव के निगरानी में दो माह से चल रहा है। 20  हजार घन मीटर के पट्टे से रोज लगभग 40 डम्फर और सैकड़ों ट्रक बालू बिना रायल्टी की निकाली जा रही है। इसकी जांच नहीं हो रही है। क्योंकि ठेकदार और खनन विभाग के अधिकारियों की इसमें हिस्सेदारी है। जबकि फतेहपुर सरैया डेढ़ करोड़ प्रति वर्ष के हिसाब से उठा है। लगभग 60 लाख रुपए का राजस्व प्रति माह सरकार को जाता है। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जिले के खनन अधिकारी सरकार की नीतियों को पलीता लगा रहे हैं। करोड़ों रुपए का राजस्व के नुकसान करने को जुटे हैं। किडनी की गंभीर बीमारी से सरोज जायसवाल पीड़ित है। दोनों भाइयों के ठिकानों पर पुलिस दविश दे रही है। जिससे परिजनों मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। लालजी ने जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें