Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

हनुमानगढ़ी के भरत मिलाप को राष्ट्रीय भारत मिलाप घोषित किया जाए : हनुमानगढ़ी पर 126 वर्षों से मोदनवाल समाज कर रहा है भरत मिलाप

हनुमानगढ़ी के भरत मिलाप को राष्ट्रीय भारत मिलाप घोषित किया जाए: डॉ महेश दास

हनुमानगढ़ी पर 126 वर्षों से मोदनवाल समाज कर रहा है भरत मिलाप

अयोध्या। अयोध्या के भगवताचार्य स्मारक सदन में संत श्री तुलसीदास रामलीला न्यास के तत्वावधान में अयोध्या के प्रतिष्ठित संत महंत भगवान श्री राम के चरित्र पर आधारित रामलीला का आयोजन करते आ रहे और विजयदशमी रावण वध के बाद प्रभुश्री राम 14 वर्ष बाद अयोध्या वापस आते हैं और 14 वर्ष से नंदीग्राम में तपस्या कर रहे भरत जी प्रभु श्री राम से मिलते हैं यह अनुपम मिलन पिछले 126 वर्षों से श्री हनुमानगढ़ी पर अयोध्या के मोदनवाल समाज द्वारा कराया जाता है इस वर्ष भी इसका भव्य आयोजन हुआ जिसको देख हजारों की संख्या में लोग मंत्र मुग्ध हो गए। भरत मिलाप की यात्रा में भागवताचार्य स्मारक सदन से न्यास के महासचिव संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास, गद्दी नशीन श्रीमहंत प्रेमदास महाराज के शिष्य महंत डॉ महेशदास, कोषाध्यक्ष महंत अवधेश कुमार दास, जानकी घाट बड़ा स्थान महंत जनमेजय शरण, श्रृंगी ऋषि आश्रम के महंत हेमंत दास, महंत राजेश पहलवान, करतालिया आश्रम के महंत बाल योगी रामदास, आचार्य स्वामी धर्मेंद्र जी महाराज, नागा राम लखन दास के साथ अयोध्या के सैकड़ो की संख्या में संत महंत भरत जी प्रभु श्री राम से मिलने के लिए बजे बजे हाथी घोड़े के साथ निकलते हैं रामकोट की परिक्रमा करते हुए हनुमानगढ़ी पहुंचने हैं जहां प्रभु श्री राम और भरत जी का मिलन होता है चारों तरफ जय जयकार होता है हनुमान जी महाराज के पारखत से प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान जी की आरती हुई और सभी लोग जय जयकार करने लगे।

इस अवसर पर मोदनवाल समाज भारत मिलाप में उपस्थित सभी संतो महंतों का स्वागत सम्मान करता है। स्वागत की कड़ी महंत जन्मेजय शरण महाराज ने कहा कि यह परंपरा में बचपन से देखते आ रहा हूं और 126 वर्षों की यात्रा कभी बंद नहीं होनी चाहिए। श्री हनुमत संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ महेश दास महाराज ने कहा कि यह बैरागी की नगरी है और इसका दोहन करने वाले व्यक्तियों को यह नगरी कभी माफ नहीं करती है क्योंकि यह भारत जी की तपस्थली है। मैं उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि इस भारत मिलाप को राष्ट्रीय भरत मिलाप घोषित किया जाए। महंत संजय दास महाराज ने कहा कि 126 वर्षों से मोदनवाल समाज भरत मिलाप करवाता है मैं अयोध्या के सभी व्यापारियों को धन्यवाद देता हूं। मोदनवाल समाज की तरफ से पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने सभी संतों का आभार व्यक्त किया। संचालन कोषाध्यक्ष महंत अवधेश कुमार दास ने किया। इस अवसर पर सचिन शिवम श्रीवास्तव, धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज, दुर्गेश पांडे,अध्यक्ष नन्द लाल मोदनवाल, मंत्री सुरेंद्र कुमार मोदनवाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, व्यवस्था प्रमुख सुरेश मोदनवाल, वैजनाथ मोदनवाल, ओमकार मोदनवाल, रोहित, अचल गुप्ता समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें