Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

मध्यरात्रि में गूंजे नंद के घर आनंद भयो के जयकारे, स्वामीनारायण मंदिर : पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

मध्यरात्रि में गूंजे नंद के घर आनंद भयो के जयकारे, स्वामीनारायण मंदिर में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

अयोध्या। रामनगरी के रायगंज मोहल्ले में स्थित प्रसिद्ध श्री स्वामीनारायण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। रंग-बिरंगी विद्युत झालरों और रोशनी से जगमगाता मंदिर रात में श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में हरिभक्त मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन-पूजन कर जन्मोत्सव में सहभागी बने। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद भगवान का भव्य श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। शाम से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भजन-कीर्तन और मंगलगान से वातावरण भक्तिमय हो गया। बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की घड़ी का बेसब्री से इंतजार करते नजर आए।

जैसे ही घड़ी की सुई मध्यरात्रि 12 बजे पर पहुंची, मंदिर में घंट-घड़ियाल बज उठे। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के साथ ही भव्य आरती की गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’, ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’, ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। प्राकट्य उत्सव के बाद हरिभक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

जन्माष्टमी के लिए स्वामीनारायण मंदिर की विशेष सजावट की गई थी। रंगीन विद्युत झालरों से सजे मंदिर की छटा देखते ही बन रही थी। रात के अंधेरे में रोशनी से नहाया मंदिर परिसर दिव्य आभा बिखेर रहा था। श्रद्धालु मंदिर की सजावट को निहारते रहे और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में भक्ति में लीन नजर आए।

जन्माष्टमी महोत्सव श्री नर नारायण देव पीठ, अहमदाबाद के आचार्य प्रवर 1008 श्री कौशलेंद्र प्रसाद जी महाराज श्री, बड़े महाराज श्री तेजेन्द्र प्रसाद जी एवं भावी आचार्य श्री बृजेन्द्र प्रसाद जी महाराज श्री के पावन आदेशानुसार आयोजित किया गया। श्री स्वामी नारायण मंदिर, रायगंज अयोध्या धाम के महंत स्वामी श्री शास्त्री नारायण बल्लभ दास जी महाराज के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में जन्मोत्सव की व्यवस्थाएं की गईं। देर रात तक मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें